लोगों को कैशलैस से लगता है डर, प्लास्टिक मनी का इस्तेमाल जानिए क्यों है कम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार जहां देश को कैश लैस बनाने की बात कर रही हैं. वहीं आम आदमी अभी आनलाइन ट्रेडिंग से डरता है। आए दिन आनलाइन फ्रॉड के मामले आते हैं ऐसे में लोग आन लाइन टेडिंंग करना नहीं चाहते।
लोगों का कहना है कि ऑनलाइन शॉपिंग से पहले सरकार देश में ऑनलाइन ठगी रोकने के सख्त कानून लाए। उनका कहना है कि ऑनलाइन ठगी होने पर न तो जल्दी आरोपी पकड़े जाते हैं और न ही उनके ठगे पैसे वापस मिलते हैं।
सेक्टर 30 केरहनेवाले वरुण का कहना है कि वह ऑनलाइन की बजाए कैश देने पर ज्यादा विश्वास रखते हैं, क्योंकि अक्सर अखबारों में खातों से आनलाइन पैसे निकलने की खबरें पढ़ते हैं और उससे डर लगा रहता है कि ऑनलाइन कहीं कोई ठगी न हो जाए।
वहीं सेक्टर 15 के विश्वास मित्रा का कहना है कि ऑनलाइन ठगी होने के बाद बैंक कभी साथ ही नहीं देते। बैंक के पास जाओ तो वे कहते हैं पुलिस के पास जाओ। पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाने के बाद जल्दी कोई कार्रवाई नहीं होती।
ऑनलाइन ट्रेडिंग बढ़ेगी तो ऑनलाइन ठगी के मामले भी बढ़ेंगे
जानकारों का मानना है कि अगर ऑनलाइन ट्रेडिंग बढ़ेगी तो ऑनलाइन ठगी के मामले भी बढ़ेंगे। इन ठगी से सिर्फ सावधानी बरतकर ही बचा जा सकता है। शहर में भी हर साल सैकड़ों ऑनलाइन ठगी के मामले सामने आते हैं।
यूटी पुलिस साइबर सेल के पास 2015 में कुल 1438 शिक ायतें ऑनलाइन फ्रॉड से संबंधित थीं। जिसके बाद जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने 100 मामलों में केस दर्ज किए थे।
विशेषज्ञों का कहना है कि चूंकि अभी लोग ज्यादा ऑनलाइन पेमेंट नहीं करते हैं। लोगों में ऑनलाइन ठगी के बारे में जागरूकता भी कम है। ऐसे में ऑनलाइन ट्रेडिंग से ऑनलाइन फ्राड के केस जरूर बढ़ेंगे।
साइबर एक्सपर्ट राजेश राना बताते हैं कि कुछ बातों को ध्यान में रखकर आप सेफ ऑनलाइन ट्रेडिंग कर सकते हैं। जानकार बताते है कि अगर आपका क्रेडिट कार्ड चोरी हो जाए तो सबसे पहले बैंक को कहकर अपना कार्ड ब्लॉक करवा दें। क्रेडिट कार्ड के लिए दो लेवल की सिक्योरिटी आप्शन रखे।
एक तो कार्ड का पासवर्ड होता ही है। साथ ही शापिंग के समय वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) का भी आप्शन रखें। ओटीपी नंबर हमेशा कार्ड इस्तेमाल करने वाले के मोबाइल पर ही आता है। ऐसे में अगर आपका क्रेडिट कार्ड चोरी भी हो जाता है तब भी उसको चोर इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।