फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People created ruckus in hospital after death of woman after delivery in Charkhi Dadri

Charkhi Dadri News: डिलीवरी के बाद महिला की मौत, गुस्साई भीड़ ने अस्पताल स्टाफ को पीटा

Thu, 27 Jul 2023 06:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 27 Jul 2023 06:18 PM IST
सार

करीब छह घंटे तक अस्पताल में हंगामा हुआ और इसी बीच गुस्साएं लोगों ने अस्पताल के एक कर्मचारी को पीट डाला। इसके बाद पुलिस को भीड़ को वहां से भगाने के लिए सख्ती बरतनी पड़ी। शाम चार बजे परिजन पोस्टमार्टम के लिए शव लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
People created ruckus in hospital after death of woman after delivery in Charkhi Dadri
महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चरखी दादरी के लोहारू रोड स्थित ऑस्कर अस्पताल में उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मृतका रितिका (20) वार्ड-14 की रहने वाली थी और गुरुवार सुबह ही शहर के धनखड़ अस्पताल में उसकी डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के बाद तबीयत बिगड़ने पर रितिका को ऑस्कर अस्पताल रेफर किया गया था। मृतका के परिजनों ने दोनों अस्पताल संचालकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया। वहीं, महिला की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने अस्पताल स्टाफ को भी पीट दिया। सिटी थाना पुलिस ने बीच-बचाव कर भीड़ को अस्पताल से खदेड़ा।

विज्ञापन


वार्ड-14 निवासी तुषार ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी रितिका को गुरुवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर सुबह करीब पांच बजे धनखड़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां उसकी डिलीवरी हुई और बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद धनखड़ अस्पताल के डॉक्टरों ने ज्यादा रक्ततस्राव होने की बात कहकर उसे ऑस्कर अस्पताल रेफर कर दिया। करीब सात बजे परिजन रितिका को लेकर ऑस्कर अस्पताल पहुंचे और 10 बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की मौत के बाद काफी संख्या में लोग वहां एकत्र हो गए जबकि चिकित्सक वहां से भूमिगत हो गए। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने महिला का उपचार करने वाले चिकित्सक को बुलाने व तत्काल दोनों अस्पताल के चिकित्सकों पर केस दर्ज करने की मांग की। करीब छह घंटे तक अस्पताल में हंगामा हुआ और इसी बीच गुस्साएं लोगों ने अस्पताल के एक कर्मचारी को पीट डाला। इसके बाद पुलिस को भीड़ को वहां से भगाने के लिए सख्ती बरतनी पड़ी। शाम चार बजे परिजन पोस्टमार्टम के लिए शव लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे।
 

इस संबंध में मृतका के पति की शिकायत पर पुलिस ने धारा 304-ए के तहत केस दर्ज कर लिया है। मृतका के उपचार संबंधी दस्तावेज पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। राजकुमार, दादरी सिटी थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed