फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People caught both the thieves who ran away after picking up the bag of money from the car.

Chandigarh News: गाड़ी से पैसों का बैग उठाकर भागे, दोनों चोरों को लोगों ने दबोचा

Wed, 02 Oct 2024 05:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
People caught both the thieves who ran away after picking up the bag of money from the car.
मनीमाजरा। ओल्ड रोपड रोड पर करियाना के सामान से भरी एक टाटा मैजिक गाड़ी से पैसों का बैग उठाकर भागने वाले दो चोरों को लोगों ने कुछ ही दूरी पर घेरकर दबोच लिया। चोरों की पहचान मौलीजागरां निवासी 22 साल के देवेंद्र और इंदिरा कॉलोनी निवासी 20 साल के दीपक के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर बैग भी बरामद कर लिया है। इस बैग में करीब 1500 रुपये थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दोपहर 12 बजे मौलीजांगरां निवासी राजुकमार अपनी टाटा मैजिक गाड़ी में दुकानों पर करियाना का सामान सप्लाई देने आया था। जैसे ही वह गाड़ी से उतरकर एक दुकान में गया तो उक्त दोनों चोरों ने उसकी गाड़ी में रखा पैसों वाला बैग उठाया और भाग गए। तभी उन्हें किसी राहगीर ने देखते ही शोर मचाया तो राजकुमार भी उनके पीछे भागा। इससे कुछ दूरी पर मनसा देवी चौराहे पर मेन बाजार की रोड पर उसने लोगों की मदद से दोनों चोरों को पकड़कर दबोच लिया। इसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई और सूचना पुलिस को दे दी। मनीमाजरा थाना प्रभारी रामदयाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों चोरों को थाने ले गए। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed