फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People are not following social distance in Chandigarh

चंडीगढ़ में ये कैसा लॉकडाउन, सरकारी राशन के लिए उमड़ी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ीं

Thu, 23 Apr 2020 12:46 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़) Published by: ajay kumar Updated Thu, 23 Apr 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
People are not following social distance in Chandigarh
हजारों लोगों की उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कोरोना से चल रही जंग में जहां लॉकडाउन और सामाजिक दूरी का पालन करवा कर इससे बचाने के लिए जद्दोजहद की जा रही है। वहीं, बुधवार को मौलीजागरां में सरकारी राशन लेने आई जनता ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन और सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाने में कमी नहीं छोड़ी। 

विज्ञापन


यहां आने वाली महिलाओं और पुरुषों के चेहरे पर न तो मास्क था और न ही भीड़ पर कोई अंकुश। इस बारे में एसएसपी नीलांबरी जगदले को पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस अधिकारियों को इस पर एक्शन लेने के आदेश दिए। इसके बाद मौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की भीड़ को हटाया और उन्हें आपस में दूरी बनाने को कहा। हालांकि इसके लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत और बल का भी प्रयोग करना पड़ा।  
विज्ञापन


खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर मनीष सैनी का कहना है कि सुबह अचानक लोगों में राशन लेने की होड़ लग गई। इस होड़ में वे एक जगह हजारों की संख्या में इकट्ठा होने लग गए लेकिन दोपहर तक भीड़ पर काबू पा लिया गया और दोपहर के बाद लोगों को सामाजिक दूरी के साथ राशन बांटा गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


‘लोगों को फोन कर बुलाया जाए’
मौली जागरां चर्च पास्टर विलियम रोबर्ट का कहना है कि विभाग को चाहिए कि राशन बांटने के लिए लोगों को फोन कर बुलाया जाए ताकि एक जगह पर भीड़ इकट्ठा न हो। ऐसे में लॉकडाउन के नियमों का पालन होगा। वहीं चंडीगढ़ की एसएसपी नीलांबरी जगदले का कहना है कि उन्होंने विभाग को सूचित किया था कि जब भी ऐसी जगहों पर राशन बांटने जाएं तो पहले पुलिस विभाग को बताएं ताकि इस तरह से लोगों की भीड़को इकट्ठा होने से रोका जा सके।

डीसी साहब जरा इधर देखिए.... ये लापरवाही भारी पड़ेगी!

डीसी साहब कोरोना संक्रमण को तोड़ने के लिए आप चाहें कितने भी प्रयास कर लो, लेकिन धनास के स्माल फ्लैट्स के आसपास रोज बरती जा रही लापरवाही कहीं चंडीगढ़ पर भारी न पड़ जाए।
इन दिनों फ्लैट्स की पार्किंग में कई अवैध सब्जी मंडी लग रही हैं, जहां खुलेआम सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यदि जल्द इस ओर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो शहर को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।  

धनास स्माल फ्लैट्स के आसपास प्रतिदिन पंजाब से लॉकडाउन का उल्लंघन कर कई किसान फल, सब्जी और राशन लेकर पहुंच रहे हैं। तड़के सुबह ही यहां सेक्टर-26 जैसी एक और ग्रेन मार्केट बन जाती है। जहां वेंडर, स्थानीय लोग इन किसानों से सामान की खरीद फरोख्त करते हैं। इस दौरान कोई भी व्यक्ति सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करता है। स्थानीय लोग भी इस अवैध मंडी से संक्रमण फैलने के खतरे को लेकर भय में हैं।    

सीमाएं सील होने के बाद भी कैसे कर जाते हैं प्रवेश?  
 रोगग्रस्त क्षेत्र घोषित होने के बाद शहर में कर्फ्यू को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। शहर की सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। बिना पास के शहर में लोग प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं। इसके बाद भी पंजाब से आने वाले यह किसान शहर में बिना पास के कैसे प्रवेश कर रहे हैं। सीमाओं पर तैनात चंडीगढ़ पुलिस के जवान क्या इनका पास चेक नहीं कर रहे हैं।    

सेक्टर-26 से भी आते हैं थोक विक्रेता  
 मुनाफा कमाने की चाहत में इन मंडियों में छोटे वाहनों के जरिए सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट से भी थोक विक्रेता पहुंच रहे हैं। जो यहां पर स्थानीय दुकानदारों को सब्जियों की सप्लाई करने में लगे हुए हैं। खरीद के वक्त ये थोक विक्रेता भी सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। साथ ही लोग बिना मास्क के इधर उधर घूम रहे हैं।

धनास में आ चुका है एक पॉजिटिव
 धनास स्थित कच्ची कॉलोनी में हाल ही में एक कोरोना पॉजिटिव केस आ चुका है। इसके बाद प्रशासन की ओर से बुधवार को पूरी कॉलोनी को सील कर दिया है। साथ ही यहां पर लगने वाले लंगरों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। किसी प्रकार की कोई लापरवाही न हो इसके लिए यहां पर चंडीगढ़ पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। फिर भी यहां पर मंडी के रूप में लापरवाही बरती जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed