फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Penteng jih meditasi Rajyoga geupeugah dan geupraktekkan.

Chandigarh News: राजयोग मेडिटेशन का महत्व बता कराया अभ्यास

Mon, 17 Feb 2025 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Penteng jih meditasi Rajyoga geupeugah dan geupraktekkan.
चंडीगढ़। सेक्टर-44 सी के पार्क में रविवार को महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। मौके पर बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारियों ने शिरकत की।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सेक्टर-44 की शाखा की ओर से किया गया। कविता दीदी ने सभी सदस्यों को शिव के अवतार, ज्योतिर्लिंग और उनके उपदेश के बारे में बताया।
विज्ञापन

इसके साथ सहज मेडिटेशन का महत्व बताने के साथ उसका अभ्यास भी करवाया। नाटिका के माध्यम से आधुनिक भ्रांति एवं भ्रम मिटाकर राजयोग का महत्व बताया। बच्चों ने भजन गायन व नृत्य से भगवान शिव के स्वरूप पर प्रस्तुति से आए सभी लोगों का मन मोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह के अंत में चंडीगढ़ व्यापार मंडल के पदाधिकारी अनिल वोहरा, एरिया पार्षद जसमनजीत सिंह, एक्टर नवदीप, ब्रह्मकुमारी कविता दीदी और ब्रांच इंचार्ज शिल्पी दीदी सहित अन्य की उपस्थिति में ध्वजारोहण भी किया गया। अनिल वोहरा ने कहा कि हम सभी को अपने मन से नकारात्मक भाव हटाकर सकारात्मक भाव रखना चाहिए। यही महाशिवरात्रि पर्व का संदेश भी है। सभी को स्नेह और प्यार से रहने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article