{"_id":"613d11a28ebc3e74d2153bff","slug":"peck-aims-to-make-it-to-the-top-50-educational-institutions-chandigarh-news-pkl426459514","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: टॉप 50 शिक्षण संस्थानों में जगह बनाना पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: टॉप 50 शिक्षण संस्थानों में जगह बनाना पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज का लक्ष्य
Sun, 12 Sep 2021 01:59 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:59 AM IST
सार
पेक चंडीगढ़ प्रशासन के अधीन आता है। इस संस्थान को पैसे तो मिल रहे हैं लेकिन योजनाएं बेहतर करने व इंफ्रास्ट्रक्चर की पूर्ति के लिए बजट पूरा नहीं मिल पा रहा है। इसकी पूर्ति होने के बाद ही बेहतर कार्य हो पाएंगे।
विज्ञापन
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज
- फोटो : फाइल
विस्तार
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी (पेक) का लक्ष्य है कि आगामी निरफ रैंकिंग में देश के टॉप 50 शिक्षण संस्थानों में जगह बनाए। इसके लिए पेक को पूरी रणनीति बदलनी होगी। इस पर पेक के अफसर काम कर रहे हैं। शोध को आगे बढ़ाने, परसेप्शन में सुधार करने के लिए एलुमनी की मदद लेने की योजना है।
विज्ञापन
पेक चंडीगढ़ प्रशासन के अधीन आता है। इस संस्थान को पैसे तो मिल रहे हैं लेकिन योजनाएं बेहतर करने व इंफ्रास्ट्रक्चर की पूर्ति के लिए बजट पूरा नहीं मिल पा रहा है। इसकी पूर्ति होने के बाद ही बेहतर कार्य हो पाएंगे।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि पहले पेक को शिक्षक चाहिए ताकि वह शिक्षा गुणवत्ता को और बेहतर कर पाए। उसके अलावा शोध के लिए विशेष बजट की आवश्यकता है, क्योंकि प्रयोगशालाओं का भी विकास करना है। लोगों के यह संस्थान कितने करीब है, इस पर भी पेक को काम करना होगा। बताया जाता है कि अधिकारी इस पर पूरी योजना बना रहे हैं। उन्होंने जिम्मेदारों को पूरी योजना के साथ प्रस्ताव देने को भी कहा है।
विज्ञापन