फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pec B.Tech second year students' studies will be online for the time being

पेक बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्रों की पढ़ाई फिलहाल ऑनलाइन ही होगी

Sat, 25 Dec 2021 02:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Pec B.Tech second year students' studies will be online for the time being
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्रों की पढ़ाई ऑनलाइन ही करवाएगा। पेक प्रशासन ने कुछ छात्रों को बुलाकर समझाया। कहा कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए एक माह तक यह प्रक्रिया रहेगी। उसके बाद हालात को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा। पेक प्रशासन ने कहा कि वह भी कैंपस खोलना चाहते हैं। छात्रों की चिंता उन्हें भी है, लेकिन कोरोना के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

पेक बीटेक के कुछ विद्यार्थियों ने विरोध जताया था कि उनकी पढ़ाई ऑनलाइन नहीं होनी चाहिए। उनके लिए प्रयोग जरूरी हैं। प्रयोगशालाओं में उन्हें काम करना है। पढ़ाई ऑफलाइन करवाने की मांग कर रहे थे। यह प्रकरण पेक प्रशासन ने उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया। उसके बाद गृह मंत्रालय की ओर से कोरोना के लिए जारी नई गाइडलाइन का अध्ययन किया गया। इसमें पाया कि कोरोना का नया स्वरूप खतरनाक है। ऐसे में भीड़ एकत्रित करने से बचना होगा। गाइडलाइन के पालन के लिए कहा गया। इसे देखते हुए पेक प्रशासन ने अपनी बात छात्रों के सामने रखी। कहा है कि एक माह के बाद हालात को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा। जो छात्र कैंपस में हैं, उनकी पढ़ाई भी ऑनलाइन चल रही है। शोधार्थियों को भी गाइडलाइन का पालन करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed