फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pawan kumar bansal replied to bjp president sanjay tondon

टंडन के आरोपों पर बंसल का जवाब, बोले- चाहे तो फिर से जांच करवा लें

Tue, 22 Nov 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 22 Nov 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Pawan kumar bansal replied to bjp president sanjay tondon
Pawan kumar Bansal - फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा है कि अब उनकी सरकार है, वह चाहे तो रेल गेट मामले की फिर से जांच करवा लें। मालूम हो कि रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन सहित अन्य नेताओं ने रेल और बूथ घोटाले के मामले को उठाते हुए कांग्रेस को घेरा था। इसके बाद सोमवार को पूर्व रेल मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने प्रेसवार्ता कर इसका जवाब दिया।
विज्ञापन


बंसल ने शाह पर हमला बोलते हुए कहा कि अमित शाह को आरोप लगाने से पहले देखना चाहिए कि उनके खिलाफ गुजरात में हत्या तक के मामले दर्ज हो चुके हैं। पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल का कहना है कि रेल घोटाले का आरोप लगाने से पहले एक बार यह देख ले इस मामले में कोर्ट ने क्या कहा है। बंसल ने कहा कि वह इस मामले में आरोपी नहीं, बल्कि सरकारी गवाह हैं। बंसल का कहना है कि कोर्ट भी कह चुकी है कि उनके खिलाफ कुछ नहीं है।
विज्ञापन


बूथ घोटाले के मामले में बंसल ने कहा कि सच्चाई भाजपा को भी पता है। बंसल ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन पर वह टिप्पणी नहीं करना चाहते, लेकिन कम से कम वह अपने में झांक कर देख लें कि वह और उनका परिवार पंजाब में क्या कारनामे करके आए हैं। बंसल ने कहा कि कांग्रेस शहर के विकास पर चुनाव लड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा उन कामों का क्रेडिट ले रही है जो कांग्रेस के समय में शुरू हुए थे। बंसल ने आरोप लगाया कि भाजपा आरएसएस से अदालतों में अपने जज भी भरना चाहती है, ताकि कोर्ट वहीं फैसले ले जो भाजपा चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टंडन खुद भू-माफिया: प्रदीप छाबड़ा

Pawan kumar bansal replied to bjp president sanjay tondon
Pawan Kumar Bansal - फोटो : अमर उजाला
टंडन खुद भू-माफिया
प्रेसवार्ता में कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि ऊपर से नीचे तक भाजपा के सभी नेता झूठ बोलते हैं। यह झूठी पार्टी है। उनका कहना है कि नगर निगम चुनाव के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को बुलाना पड़ा इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा भी जान चुकी है वह नगर निगम चुनाव बुरी तरह से हार रही है।

छाबड़ा ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन खुद भू-माफिया हैं। उन्होंने गैरकानूनी तरीके से लाल डोरे के बाहर निर्माण करवाया, जिसका प्रशासन की ओर से उन्हें नोटिस भी जारी किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का स्वागत वह लोग कर रहे हैं जिन्होंने पिछले दिनों विधवा के प्लाट पर कब्जा किया था। उन्होंने कहा कि मेयर अरुण सूद बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स पर अपने पार्षदों को विश्वास में लिए बिना फैसले लिए है।

उनके पीछे कुछ न कुछ है, जिसकी जांच होनी चाहिए। इससे पहले पूर्व मेयर सुभाष चावला ने मेयर अरुण सूद पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले 11 महीनों में कई ऐसे काले कारनामे हुए हैं, जिनका खुलासा जल्द ही जनता के सामने होगा। उन्होंने कहा कि पार्किंग हो या फिर मशीनों से सफाई का मामला हर तरह के मामलों में सवाल उठ रहे हैं। चावला ने कहा है कि 11 महीने में कई घोटाले हुए हैं और जनता उनका करारा जवाब देगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed