{"_id":"585984714f1c1b1b64e3a418","slug":"pawan-kumar-bansal-reaction-on-bjp-huge-victory","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की जीत पर भड़के बंसल, बोले- जल्द नई रणनीति तैयार की जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की जीत पर भड़के बंसल, बोले- जल्द नई रणनीति तैयार की जाएगी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 21 Dec 2016 10:37 AM IST
विज्ञापन
Pawan kumar Bansal
- फोटो : File Photo
नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की हार पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल का कहना है कि उन्हें इतनी करारी हार की उम्मीद नहीं थी। उनका कहना है कि शायद शहरवासियों को यह लगा हो कि केंद्र में भाजपा की सरकार है।
चंडीगढ़ में उनका सांसद है और प्रशासन भी उनका है, ऐसे में अगर नगर निगम में भाजपा को बहुमत दिया तो काम होंगे और भरपूर बजट आएगा। बंसल का कहना है कि भाजपा ने जो घोषणा पत्र जारी किया था उसमें प्रशासन के तहत आने वाले ज्यादा काम ही शामिल थे। नोटबंदी के अलावा कई और मुद्दे भी थे। यह तो नहीं कहा जा सकता कि भाजपा की जीत के बाद नोटबंदी से हो रही लोगों की परेशानी और दुख खत्म हो जाएगा। ईवीएम के साथ हुई छेड़छाड़ के सवाल पर बंसल ने कहा कि कांग्रेस के हारे हुए उम्मीदवार उनसे पूछकर ही चुनाव आयुक्त से मिलने के लिए गए थे।
कई सीटों की हार बड़ी ताज्जुब की बात है। जल्द ही बैठक करके इस मामले पर गौर किया जाएगा। यह कोई मान ही नहीं सकता था कि पूर्व मेयर कमलेश 7 हजार के मार्जन से हार सकती हैं। कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा की पत्नी और पूर्व मेयर सुभाष चावला के हारने की कोई उम्मीद नहीं थी। ऐसे में सभी उम्मीदवारों से जल्द बात की जाएगी अगर मशीनों के साथ छेड़छाड़ की आशंका पाई गई तो आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।