फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pawan Bansal Opposed the Proposal to Increase Electricity Rates

'बिजली दरें बढ़ाने का प्रस्ताव वापस लो'

Thu, 23 Jan 2014 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 23 Jan 2014 09:41 AM IST
विज्ञापन
Pawan Bansal Opposed the Proposal to Increase Electricity Rates
चंडीगढ़ के सांसद और पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से बिजली के रेट में 21 फीसदी बढ़ोतरी करने संबंधी जेईआरसी के पास दायर की गई याचिका पर विरोध जताया है।
विज्ञापन


बंसल ने कहा कि उन्हें यह जानकर धक्का लगा है कि चंडीगढ़ प्रशासन शहर में बिजली के रेट में 21 फीसदी बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रहा है।

बंसल ने चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा को भेजे पत्र में तुरंत इस प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की है।

बंसल ने कहा कि बिजली के रेट में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तब भेजा जा रहा है, जब खुद बिजली विभाग ने कामर्शियल ऑडिट नहीं कराया है।

बंसल के अनुसार, लोग उनसे पिछले कई दिनों से मिल रहे हैं और वह अपने बढ़े हुए बिजली के बिल से परेशान हैं। इस तरह से फैसले जल्दबाजी में नहीं लेने चाहिए।

लोगों से मांगी आपत्तियां
चंडीगढ़ के बिजली विभाग की ओर से बिजली के रेट में बढ़ोतरी संबंधी दायर की गई याचिका पर शहर के लोगों से आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं।

बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, लोग 17 फरवरी तक जेईआरसी के गुड़गांव स्थित कार्यालय में अपने सुझाव और आपत्तियां दे सकते हैं।

इसके बाद जेईआरसी अगर चाहे तो लोगों को उनकी आपत्ति पर निजी सुनवाई के लिए भी बुला सकता है। पिछले साल जेईआरसी ने चंडीगढ़ आकर लोगों की आपत्तियों को सुना था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed