फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pawan Bansal led the bharat band in Chandigarh

कांग्रेस के भारत बंद में पूर्व रेलमंत्री पवन बंसल ने संभाली कमान, बंद के बहाने दिखाई ताकत

Tue, 11 Sep 2018 09:43 AM IST
राजेश ढल्ल, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Sep 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
Pawan Bansal led the bharat band in Chandigarh
पवन बंसल
पूर्व रेलमंत्री पवन बंसल 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए एक्शन मोड में आ गए हैं। हालांकि लोकसभा चुनाव में अभी छह माह से ज्यादा का समय बचा हुआ है। खुद सक्रिय होने के साथ बंसल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी जोश भरने में जुट गए हैं। सोमवार को भारत बंद के दौरान इसकी झलक नजर आई। कांग्रेस का भारत बंद भले ही चंडीगढ़ में बेअसर नजर आया लेकिन बंद को लेकर बंसल ने कांग्रेस के सभी पुराने और नए कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाकर उन्हें एक मंच पर खड़ा जरूर कर दिया। 
विज्ञापन


बाजारों में जो रैली निकाली गई, उसमें कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ नजर आई। इसका कारण यह भी था कि बंसल ने खुद कार्यकर्ताओं को जोड़ने की बागडोर अपने हाथ में संभाल ली है। इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि वह लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रबल दावेदार हैं जबकि इस बार मनीष तिवारी ने भी शहर से पार्टी टिकट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। 
विज्ञापन


पिछले पांच लोकसभा चुनावों में पार्टी बंसल को ही यहां से उम्मीदवार बना रही है। सोमवार हुए प्रदर्शन में कांग्रेस के वह पुराने चेहरे भी दिखे जो कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद घर बैठ गए थे। कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का भी बंसल को पूरा सहयोग मिल रहा है। विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ता जुटा कर बंसल और छाबड़ा ने अपनी ताकत भी दिखाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, खेर ने भी संभाला मोर्चा
सांसद किरण खेर भी हर दिन दो से तीन कार्यक्रमों में शामिल हो रही हैं और खुलकर कांग्रेस पर हमला कर रही हैं। जबकि भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन अपने अलग अलग पार्टी कार्यक्रम करके अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं। लेकिन खेर और टंडन नेताओं में भारी गुटबाजी है। टंडन भी अगला लोकसभा चुनाव पार्टी टिकट पर लड़ना चाहते हैं।

आगे प्रदर्शन और कार्यक्रम जारी रहेंगे
कांग्रेस पार्टी ने आगे प्रदर्शन और वार्ड वाइज कार्यक्रम करने की रणनीति बनाई है जो कि शुरू होने वाले हैं। इसके लिए प्रदेश और जिला कार्यकारिणी को प्रोग्राम दिए जा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं के अनुसार अगले दिनों में राफेल डील विवाद पर पूरे शहर में प्रदर्शन किए जाएंगे।

भाजपा के मुकाबले कांग्रेस में गुटबाजी काफी कम
कांग्रेस पार्टी को एक फायदा यह है कि उनके यहां पर भाजपा के मुकाबले में काफी कम गुटबाजी है। जबकि भाजपा के नेता कई बार खुलकर अपनी गुटबाजी दिखा चुके हैं। इसी गुटबाजी का फायदा पिछले साल किरण खेर को मिला था। पार्टी ने यहां के नेताओं की टिकट काटते हुए खेर को मैदान में उतारा था। चुनाव के बाद कांग्रेस को लगता था कि खेर जीतने के बाद मुंबई चली जाएंगी लेकिन इस समय शहर में सांसद किरण खेर की सक्रियता भी कांग्रेस के लिए मुश्किल बनी हुई है। खेर और बंसल एक दूसरे की गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं।


अगला चुनाव काम के आधार पर होगा
अगला लोकसभा चुनाव पूरी तरह से यूपीए और मोदी सरकार के कार्यकाल में हुए कामों के आधार पर होगा। जबकि पिछले चुनाव में पीएम मोदी का नाम हावी था। लेकिन अगले चुनाव में शहर में किए गए काम और भाजपा द्वारा किए गए वायदों को भी परखा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed