फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pawan Bansal gets additional charge as Congress treasurer

पवन बंसल को मिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार, पहले अहमद पटेल के पास थी ये जिम्मेदारी

Sat, 28 Nov 2020 04:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 28 Nov 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
Pawan Bansal gets additional charge as Congress treasurer
पवन कुमार बंसल। - फोटो : फाइल फोटो

पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल को कांग्रेस ने बढ़ी जिम्मेदारी सौंपी है। शनिवार को कांग्रेस ने पवन कुमार बंसल को कोषाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया है। यह पद पहले अहमद पटेल के पास था। बंसल के कद बढ़ने से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। बंसल को मिली यह जिम्मेदारी उनके राजनीतिक जीवन की एक बड़ी उपलब्धि है। वह यूपीए की मनमोहन सिंह सरकार में बतौर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री, संसदीय मामलों के राज्यमंत्री, जल संसाधन मंत्रालय समेत तमाम विभागों में भी रहे हैं। वह केंद्रीय रेल मंत्री भी बने थे।

विज्ञापन


अब पार्टी के आंतरिक संगठन और उसके संचालन में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। पार्टी ने कुछ महीना पहले उन्हें एआइसीसी में इंचार्ज एडमिनिस्ट्रेशन का दायित्व सौंपा था। यह पद पार्टी के वरिष्ठ और कद्दावर नेता मोती लाल वोरा संभाल रहे थे। यह जिम्मेदारी पवन कुमार बंसल को मिली थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




कांग्रेस कार्य समिति में स्थायी सदस्य बनाए जाने पर बंसल की कार्यकुशलता दिखती है। बंसल भले ही पिछला चुनाव हार गए लेकिन पार्टी हाईकमान द्वारा उन पर विश्वास जताया गया है। चंडीगढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह इस बात का है कि बंसल के दिल्ली में बैठने से अब उनकी आवाज हाईकमान तक सीधे पहुचेंगी। इसके अलावा स्थानीय संगठन मजबूत होगा।

कार्यकर्ता इसलिए भी उत्साहित है, क्योंकि आने वाले नगर निगम चुनाव में बंसल की भूमिका अति महत्त्वपूर्ण होगी और चंडीगढ़ में उनके किए गए कामों का वो जमकर प्रचार करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने जिस तरह से उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को प्रभारी बनाया है, उससे साफ है कि हाईकमान चंडीगढ़ को लेकर काफी गंभीर है। बंसल और रावत दोनों जमीन से जुड़े नेता के रूप में अपने आप को स्थापित कर चुके हैं। अब दोनों नेताओं को लेकर चंडीगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग है। बंसल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed