फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Patwari and personal assistant caught taking bribe of Rs 18000 in Muktsar

Chandigarh News: मुक्तसर में 18000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी और निजी सहायक काबू

Tue, 27 Jun 2023 07:11 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 07:11 PM IST
विज्ञापन
Patwari and personal assistant caught taking bribe of Rs 18000 in Muktsar
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने श्री मुक्तसर साहिब जिले के राजस्व हलका भुल्लर में तैनात पटवारी गुरप्रीत सिंह और उसके निजी सहायक कुलदीप सिंह को 18000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में काबू किया है। पटवारी और उसके पीए को गुरपाल सिंह निवासी गांव भुल्लर की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता गुरपाल सिंह ने ब्यूरो बठिंडा रेंज के श्री मुक्तसर साहिब यूनिट के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि पटवारी ने उसके पिता की मौत के बाद जद्दी ज़मीन गुरपाल सिंह (शिकायतकर्ता) और उसके भाई के नाम तबदील करने के बदले 18000 रुपये रिश्वत मांगी थी। पटवारी ने यह काम करवाने के लिए रकम अपने निजी सहायक कुलदीप सिंह को सौंपने को कहा था। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 18000 रुपये रिश्वत लेते दोनों मुलजिमों को मौके पर ही काबू कर लिया। इस संबंधी थाना विजिलेंस बठिंडा रेंज में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed