{"_id":"6a7cdc299d967291fa0ca9ee","slug":"patriotic-tunes-resonated-at-sukhna-lake-crpf-band-enthralled-the-audience-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1095751-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सुखना लेक पर गूंजा देशभक्ति का सुर, सीआरपीएफ बैंड ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सुखना लेक पर गूंजा देशभक्ति का सुर, सीआरपीएफ बैंड ने बांधा समा
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारत की स्वतंत्रता के 80वें वर्ष के गौरवपूर्ण अवसर पर सुखना लेक बुधवार को देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। यहां ग्रुप सेंटर सीआरपीएफ पिंजौर की ओर से भव्य सीआरपीएफ बैंड डिस्प्ले कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम अरविंद राय, उप महानिरीक्षक, ग्रुप सेंटर पिंजौर के सान्निध्य में हुआ। सीआरपीएफ के जवानों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत मधुर धुनों, राष्ट्रभक्ति गीतों और अनुशासित बैंड प्रदर्शन से लोगों का मन मोह लिया। बैंड की प्रस्तुतियों के बीच सुखना लेक पर मौजूद नागरिकों में उत्साह और राष्ट्रप्रेम की भावना देखने को मिली। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से जवानों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप कमांडेंट हर्ष त्रिपाठी ने कहा कि इस तरह के आयोजन लोगों के मन में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ आम जनता और सुरक्षा बलों के बीच भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाते हैं। उन्होंने जवानों के अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना की सराहना की।
नारों से गूंज उठा सुखना लेक
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में नागरिक और दर्शक मौजूद रहे। बैंड की शानदार प्रस्तुतियों ने लोगों को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के जोशीले नारों के साथ हुआ।