फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Patients were disturbed in GMCH-32 .. counter opened 40 minutes late

जीएमसीएच-32 में मरीज हुए परेशान.. 40 मिनट देरी से खुला काउंटर

Wed, 30 Dec 2020 02:23 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
Patients were disturbed in GMCH-32 .. counter opened 40 minutes late
चंडीगढ़। जीएमसीएच- 32 में इलाज कराने पहुंचे मरीजों को मंगलवार को पंजीकरण काउंटर पर 40 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। तय समय से 40 मिनट देरी से खुलने के कारण मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। स्थिति यह थी कि पंजीकरण कराने के लिए सुबह 8.30 बजे ही मरीज काउंटर पर पहुंच गए थे। लेकिन काउंटर सुबह 9:10 पर खुला। लगभग 40 मिनट तक मरीजों को इंतजार में वहां खड़े रहना पड़ा।
विज्ञापन

ऑनलाइन पंजीकरण के बाद होती है इंट्री
ओपीडी में दिखाने के लिए मरीजों को पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराना पड़ता है। इसके बाद रे कार्ड का प्रिंट आउट लेकर बी ब्लॉक के तृतीय तल पर बनाये गए ओपीडी काउंटर पर इंट्री करवाते हैं। उसके बाद तय मानक के अनुसार कोरोना से बचाव की व्यवस्था का पालन करते हुए डॉक्टर उन्हें परामर्श देते हैं।
विज्ञापन

मरीजों को कोई बताने वाला नहीं
स्थिति यह है कि 40 मिनट तक इंतजार करने वाले मरीज अस्पताल के कर्मचारियों से बार-बार काउंटर खुलने के बारे में पूछते रहे, लेकिन किसी ने उन्हें काउंटर समय से ना खुलने का कारण नहीं बताया, न हीं इस परेशानी को दूर करने संबंधी जानकारी ही दी। मरीजों व उनके परिजनों का कहना है कि ठंड में सुबह सुबह उठकर अस्पताल जल्दी आए ताकि जल्दी इलाज मिल सके। लेकिन काउंटर समय से न खुलने के कारण जल्दी आना बेकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट..
काउंटर देरी से खुलने की कोई शिकायत नहीं मिली है। बुधवार को वस्तुस्थिति चेक कराई जाएगी। अगर गड़बड़ी मिली तो उसे ठीक कराया जाएगा।
-डॉ. रवि गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक जीएमसीएच5 32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed