फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Patients were attended to during the day and there was a scuffle at night, four arrested

Chandigarh News: दिन में मरीजों की तीमारदारी रात को छीनाझपटी, चार काबू

Tue, 14 Jan 2025 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Patients were attended to during the day and there was a scuffle at night, four arrested
चंडीगढ़। चार युवक दिन के समय पीजीआई में मरीजों की देखभाल का काम करते थे और रात को सड़कों पर छीनाझपटी की वारदात को अंजाम देते थे। जिला अपराध शाखा ने चारों आरोपी दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इनसे अभी पूछताछ जारी है। पुलिस ने आरोपियों से 24 मोबाइल, दो मोटरसाइकिल और दो कमानीदार चाकू बरामद किए हैं।
विज्ञापन

जीवन जोशी निवासी गांव कैंबवाला ने बीते 29 दिसंबर, 2024 को सेक्टर-19 थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह टॉय होटल, सेक्टर-34 में वेटर है। बीते 28/29 दिसंबर की मध्य रात्रि साइकिल पर अपने घर कैंबवाला जा रहा था। रात करीब 10:30 बजे जब वह सेक्टर-19/27 डिवाइडिंग रोड पर पहुंचा तो पीछे से दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लड़के आए और मोबाइल व पर्स छीन लिया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन



इस मामले की जांच क्राइम सेल इंचार्ज जसमिंद्र सिंह को सौंपी गई। पुलिस ने सबसे पहले सुभाष भारती उर्फ निखिल निवासी नाडा रोड नयागांव और गौतम कथक उर्फ दानिश निवासी नयागांव को सेक्टर-25 चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया। अदालत से पुलिस रिमांड लेकर इनसे वारदात में प्रयुक्त हंटर मोटरसाइकिल, छीना पर्स और कुछ दस्तावेज बरामद किए। इन दोनों आरोपियों की निशानदेही पर केशव गोपाल उर्फ हैप्पी निवासी गांव खुइया खेड़ा थाना अबोहर और करणप्रीत सिंह निवासी गांव कोहरवाला जिला फरीदकोट को सेक्टर-24 से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से मोबाइल के साथ स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पीजीआई में दिहाड़ी पर मरीजों की देखभाल करते थे और रात 8 बजे के बाद हंटर और स्प्लेंडर पर स्नैचिंग करते थे ताकि ऐशो-आराम की जिंदगी बिता सकें। इन आरोपियों पर पहले भी अलग-अलग केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed