{"_id":"63fbc40fe22275fd7701a9ad","slug":"patients-dont-even-know-that-ayush-opd-is-running-even-on-sunday-chandigarh-news-c-16-pkl1043-73187-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मरीजों को पता ही नहीं रविवार को भी चल रही आयुष ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मरीजों को पता ही नहीं रविवार को भी चल रही आयुष ओपीडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। प्रशासन ने आयुष निदेशालय के निर्देश पर रविवार को भी आयुष की ओपीडी संचालित करना शुरू कर दिया है। बड़ी बात यह है कि जानकारी के अभाव में मरीज सेंटर पर नहीं पहुंच रहे हैं। नतीजतन अवकाश के दिन भी डॉक्टर अपनी टीम के साथ सेंटर पर मरीजों का इंतजार कर रहे हैं लेकिन जनता को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। 15 फरवरी से सेक्टर-24 के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में हर रविवार को सुबह 9 से दोपहर दो बजे तक ओपीडी संचालित की जा रही है। अगले 6 महीने के लिए आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी पद्धति के डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर तैयार किया गया है।
सुविधा के विस्तार की है योजना
परीक्षण के तौर पर एक सेंटर से शुरू की गई सुविधा को सफलता के आधार पर विस्तार देना था। सेक्टर 24 के सेंटर में मरीजों का दबाव बढ़ने पर अन्य सेंटरों पर रविवार को ओपीडी बहाल होनी थी लेकिन एक महीने का परिणाम बेहद निराशाजनक है। रविवार को इक्का-दुक्का मरीज ही ओपीडी में पहुंच पा रहे हैं। पूछने पर पता चलता है कि उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं है।
एक क्लिक पर जानें आयुष की सुविधाएं
आयुष के अंतर्गत चंडीगढ़ में संचालित चिकित्सकीय सेवाओं का विवरण www.ayushchandigarh.org पर उपलब्ध हैं। इसके जरिए सुविधा से जुड़ी हर जानकारी ली जा सकती है। इस पर डॉक्टरों की ड्यूटी लिस्ट से लेकर हर बिन्दुओं पर जानकारी उपलब्ध है।
विज्ञापन
कामकाजी लोग वर्किंग डे में ओपीडी में जाने का समय नहीं निकाल पाते। ऐसे लोगों को आयुष से संबंधित चिकित्सा पद्धतियों के अन्तर्गत ओपीडी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रविवार को सुविधा बहाल की गई है। सेक्टर-24 के सेंटर में आयुष पद्धति के विशेषज्ञ रविवार को भी ओपीडी का संचालन कर रहे हैं। मरीजों की संख्या बढ़ी तो सुविधा का विस्तार अन्य सेंटरों पर भी किया जाएगा।
यशपाल गर्ग, स्वास्थ्य सचिव