फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Patients are getting inconvenienced in the name of VIP protocol

वीआईपी प्रोटोकॉल के नाम पर मरीजों की हो रही फजीहत

Mon, 22 Aug 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Patients are getting inconvenienced in the name of VIP protocol
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 में इलाज कराने आने वाले मरीजों को इन दिनों काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसका कारण वीआईपी प्रोटोकॉल के नाम पर अस्पताल की पार्किंग व अन्य व्यवस्थाओं पर रोक लगना है। इससे जहां एक ओर ओपीडी में आने वाले मरीजों को पार्किंग के लिए अस्पताल से दूर वाहन पार्क करना पड़ रहा है वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों को भी दिक्कत हो रही है। उधर, पुलिस और प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत ऐसा किया गया है जबकि यह 19 अगस्त से किया जा रहा है। सूचना के अनुसार प्रधानमंत्री के आगमन को देखते यह व्यवस्था 24 अगस्त तक लागू रहेगी।
विज्ञापन

19 अगस्त से अस्पताल के ब्लॉक ई के गेट नंबर- 4 को बंद कर दिया गया है। इससे ब्लॉक सी को जाने वाला रास्ता भी बंद हो गया है जिससे वहां स्थित 7 तल वाले वार्ड में भर्ती लगभग 300 मरीज प्रभावित हो रहे हैं। उन मरीजों के परिजनों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। इसके अलावा ऑपरेशन थियेटर तक आने-जाने का मार्ग भी प्रभावित हो रहा है। हालाकि रविवार को इसमें ढील दी गई थी लेकिन ओपीडी बंद होने के कारण मरीजों को इसका कोई लाभ नहीं मिल सका।
विज्ञापन

कोट
वीआईपी मूवमेंट के कारण सुरक्षा के मद्देनजर यह व्यवस्था की गई है। रविवार को इसमें छूट थी। प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर दोबारा 23 को पार्किंग बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दविंदर सिंह, थाना प्रभारी सेक्टर-34
कोट- वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत ऐसा किया गया है। यह रूटीन की प्रक्रिया है।
यशपाल गर्ग, स्वास्थ्य सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed