फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Patient commits suicide by jumping from sixth floor of hospital in Chandigarh

Chandigarh: अस्पताल में वार्ड के बाहर टहल रहा था मरीज, अचानक छठी मंजिल से लगाई छलांग, चंडीगढ़ का खौफनाक मामला

Wed, 23 Aug 2023 12:42 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 23 Aug 2023 12:42 AM IST
सार

रविंद्र कुमार अस्पताल के ब्लॉक सी में एरिया-64 के मेल मेडिकल वार्ड में भर्ती था। पुलिस ने मामले में घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के परिवार से संपर्क किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Patient commits suicide by jumping from sixth floor of hospital in Chandigarh
चंडीगढ़ में अस्पताल से कूदा मरीज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) में मंगलवार रात 10:05 बजे 37 वर्षीय एक मरीज ने अस्पताल की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। मृतक की पहचान मूलरूप से जिला जौनपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी रविंद्र कुमार गौतम के रूप में हुई है। सूचना पाकर पीसीआर समेत सेक्टर-34 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


उधर, हादसे के बाद अस्पताल में खलबली मच गई। जानकारी के मुताबिक, रविंद्र हरियाणा के जगाधरी (यमुनानगर) में काम करता था और उसे लीवर की बीमारी थी। इसी के चलते बीते नौ अगस्त को उसे जीएमसीएच-32 में दाखिल करवाया गया था। मंगलवार रात को रविंद्र कुमार अपने वार्ड के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसने अचानक छठी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। इस हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई। साथ ही शरीर पर कई जगह पर फ्रैक्चर भी हो गए। लहूलुहान हालत में नीचे गिरा देख उसे तुरंत इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां उसे वेंटिलेटर पर कुछ देर रखा गया मगर उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


रविंद्र कुमार अस्पताल के ब्लॉक सी में एरिया-64 के मेल मेडिकल वार्ड में भर्ती था। पुलिस ने मामले में घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के परिवार से संपर्क किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed