{"_id":"652802a70cff76082c02e45d","slug":"patiala-youth-dies-of-heart-attack-in-canada-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: कर्ज लेकर परिवार ने युवक को भेजा कनाडा, अब दिल का दौरा पड़ने से गई जान, मातम पसरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: कर्ज लेकर परिवार ने युवक को भेजा कनाडा, अब दिल का दौरा पड़ने से गई जान, मातम पसरा
Thu, 12 Oct 2023 08:04 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 12 Oct 2023 08:04 PM IST
सार
जरनैल सिंह ने बताया कि मरने से एक दिन पहले ही गुरविंदर सिंह ने उन्हें फोन किया था। वह काफी खुश था। उसने अपने दादा व मां से भी बात की थी और कहा था कि वह लोग उसकी चिंता न किया करें, वह कनाडा में बिल्कुल ठीक है।
विज्ञापन
गुरविंदर सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्टडी वीजा पर कनाडा गए पटियाला के समाना के युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। जैसे ही यह खबर परिवार को मिली तो उन पर मानो दुखों का पहाड़ टूट गया। परिवार वालों ने पंजाब सरकार से शव लाने में आर्थिक मदद करने की अपील की।
विज्ञापन
युवक की पहचान गुरविंदर सिंह के तौर पर हुई है। वह अपने माता-पिता का इकलौता लड़का था। परिवार ने लाखों रुपये खर्च करके करीब डेढ़ साल पहले बेटे की इच्छा के मुताबिक उसे स्टडी वीजा पर कनाडा भेजा था। उसकी बड़ी बहन भी कनाडा में ही रहती है। गुरविंदर सिंह के पिता जरनैल सिंह किसान हैं।
विज्ञापन
जरनैल सिंह बताते हैं कि उन्होंने बड़ी मुश्किल से ब्याज पर पैसे लेकर बेटे को कनाडा भेजा था। अक्सर उसका फोन आता था और वह कहता था कि पापा आप फिक्र मत करो, जल्द ही वह कमाकर सारे उधार के पैसे उतार देगा लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। जरनैल सिंह ने बताया कि मरने से एक दिन पहले ही गुरविंदर सिंह ने उन्हें फोन किया था। वह काफी खुश था। उसने अपने दादा व मां से बात की थी और कहा था कि वह लोग उसकी चिंता न किया करें, वह कनाडा में बिल्कुल ठीक है।
विज्ञापन