फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Patiala MP Preneet Kaur Meets CM Charanjit Channi

पंजाब में नई सियासी हलचल: सीएम चन्नी से मिलीं पटियाला की सांसद परनीत कौर, कई मायनों में खास रही मुलाकात

Mon, 15 Nov 2021 09:57 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 15 Nov 2021 09:57 AM IST
सार

कांग्रेस और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच चल रहे विवाद में अभी तक सांसद परनीत कौर ने कोई बयान नहीं दिया है। कैप्टन के कांग्रेस छोड़ने के बाद भी परनीत कौर ने कोई टिप्पणी नहीं दी थी। 

विज्ञापन
Patiala MP Preneet Kaur Meets CM Charanjit Channi
परनीत कौर और सीएम चरणजीत चन्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब की सियासत में एक और हलचल देखने को मिली। पटियाला से सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर ने रविवार को मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी से मुलाकात की और कई मुद्दों पर चर्चा की। बताया जाता है कि बातचीत का मुख्य विषय पटियाला के मेयर संजीव बिट्टू थे। हालांकि दोनों की मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल परनीत कौर की चंडीगढ़ आकर सीएम चन्नी से मुलाकात इसलिए अहम मानी जा रही है क्योंकि उनके पति कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस छोड़ चुके हैं और अपनी अलग पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी भी बना ली है। वहीं परनीत कौर ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इन दिनों कैप्टन के करीबी कहे जाने वाले पटियाला के मेयर संजीव बिट्टू के खिलाफ बगावत हो रही है। कुछ दिन पहले उन्होंने कैप्टन के हक में बयान दिया था। इसके बाद कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी सहित दिग्गज कांग्रेसी पटियाला पहुंचे थे। तब संभावना थी कि मेयर को हटा दिया जाएगा। हालांकि परनीत कौर के कांग्रेस में ही होने की वजह से पार्टी ने यह जोखिम नहीं लिया। 
विज्ञापन


यह भी चर्चा है कि पटियाला में ज्यादातर पार्षद कैप्टन के पक्के समर्थक हैं। बैठक के दौरान भी परनीत पटियाला के मेयर के पक्ष में दिखीं। उन्होंने मुख्यमंत्री से पटियाला मेयर के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के महत्वपूर्ण डेयरी प्रोजेक्ट को लेकर भी कुछ अहम बिंदुओं पर सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धू ने की थी व्यक्तिगत टिप्पणी
हाल ही में नवजोत सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को घेरने के लिए उन पर व्यक्तिगत टिप्पणी कर दी थी। सिद्धू ने कहा था कि परनीत कौर भी कैप्टन के साथ नहीं हैं। परनीत कौर ने कभी इस मुद्दे पर जवाब भी नहीं दिया कि वह कांग्रेस में रहेंगी या पति कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ जाएंगी। इस बारे में कैप्टन से भी पूछा गया था लेकिन उन्होंने इस सवाल को मूर्खतापूर्ण बता दिया था। हालांकि परनीत कौर ने सिद्धू को जरूर घेरा था। उनका कहना था कि कैप्टन के खिलाफ हुई बगावत सिद्धू की ही साजिश थी।

कैप्टन की वापसी के हो रहे प्रयास
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में वापसी के प्रयास किए जा रहे हैं। चन्नी सरकार के मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका ने अमरिंदर सिंह को लेकर बड़ा दावा किया है। वेरका का कहना है कि कैप्टन कांग्रेस में वापस आ सकते हैं। उनकी वापसी के लिए काम भी किया जा रहा है। 

मुझे कुर्सी से हटाने की साजिश हो रही है, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। हम लोगों के द्वारा चुने गए बंदे हैं, जन मुद्दे उठाना हमारा काम है। - संजीव शर्मा, मेयर, पटियाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed