{"_id":"650a803ae1895d868f01f53c","slug":"patiala-man-died-in-road-accident-in-canada-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला: कनाडा में सड़क हादसे में जिंदा जला पटियाला का युवक, दोस्त के साथ जन्मदिन मनाकर लौट रहा था गुरपिंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला: कनाडा में सड़क हादसे में जिंदा जला पटियाला का युवक, दोस्त के साथ जन्मदिन मनाकर लौट रहा था गुरपिंदर
Wed, 20 Sep 2023 10:46 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 20 Sep 2023 10:46 AM IST
सार
पातड़ां के अंतर्गत आते गांव सागरा निवासी सुखविंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा गुरपिंदर सिंह 2017 में पढ़ने के लिए कनाडा गया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह करीब चार साल से वहां ट्राला चला रहा था। दोस्त के साथ जन्मदिन मनाकर लौटते समय हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गुरपिंदर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा में सड़क हादसे में पटियाला जिले के गांव सागरा निवासी गुरपिंदर सिंह की मौत हो गई है। वह पढ़ने के लिए कनाडा गया था। जन्मदिन के मौके पर सड़क हादसे में वह दोस्त समेत ट्राले में ही जिंदा जल गया। दोस्त केरल का रहने वाला बताया जा रहा है। मौत की खबर सुनकर परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
पातड़ां के अंतर्गत आते गांव सागरा निवासी सुखविंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा गुरपिंदर सिंह 2017 में पढ़ने के लिए कनाडा गया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह करीब चार साल से वहां ट्राला चला रहा था। बीते रविवार वह ओंटारियो से ट्राले से लोड खाली करके मिसीसागा में दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाने के बाद घर लौट रहा था।
मिसीसागा से करीब 700 किलोमीटर आगे देर रात सामने से आ रहे ट्राले ने उसके ट्राले में टक्कर मार दी। टक्कर सीधी तेल वाली टंकी के साथ होने के कारण जोरदार धमाका हुआ और ट्राले को आग लग गई। इस हादसे में गुरपिंदर सिंह व उसका सहायक केरल निवासी लड़के की भी जलने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग पर काफी देर के बाद काबू पाया जा सका है।