फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Patiala Central jail superintendent Suspended

पटियाला सेंट्रल जेल के सुपरिंटेंडेंट सस्पेंड, उमरानंगल से अकाली नेताओं की मुलाकात कराने का आरोप

Tue, 05 Mar 2019 09:06 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 05 Mar 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन
Patiala Central jail superintendent Suspended
सांकेतिक तस्वीर

पटियाला केंद्रीय जेल के सुपरिंटेंडेंट जसपाल सिंह को सोमवार को सस्पेंड कर दिया गया। आरोप है कि जसपाल ने जेल के रजिस्टर में एंट्री किए बगैर कुछ पुलिस अधिकारियों के अलावा कई अकाली नेताओं की उमरानंगल के साथ मुलाकातें कराईं। उमरानंगल कोटकपूरा गोलीकांड मामले में पटियाला जेल में बंद हैं। उन्हें 14 दिन के जूडीशियल रिमांड पर पहले फरीदकोट जेल ले जाया गया था, लेकिन बाद में सुरक्षा कारणों के चलते पटियाला जेल शिफ्ट किया गया था।

विज्ञापन


इस मामले की आईजी जेल रूप कुमार ने जांच की थी। उनकी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने जेल सुपरिंटेंडेंट जसपाल को मुअत्तल कर दिया है। उनकी जगह अब जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट गुरचरन सिंह को सुपरिंटेंडेंट का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया गया है। जेल मंत्री ने कहा कि इस मामले की पूरी जांच आईजी जेल रूप कुमार करेंगे। निलंबन के दौरान सुपरिंटेंडेंट जसपाल सिंह चंडीगढ़ में एडीजीपी जेल (पंजाब) को रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन


दूसरी जेलों में शिफ्ट हो सकते हैं उमरानंगल और चरणजीत 
बहिबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड मामले में गिरफ्तार पूर्व एसएसपी चरणजीत शर्मा और निलंबित आईजी परमराज सिंह उमरानंगल को पटियाला सेंट्रल जेल से किसी अन्य जेलों में शिफ्ट किए जाने पर विचार किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार उमरानंगल को संगरूर और चरणजीत शर्मा को रोपड़ जेल में भेजने की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed