फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Pathankot Weather News: Heavy rain for three hours in Pathankot

Pathankot Weather News: पठानकोट में तीन घंटे बारिश, बिजली के खंभे डूबे, सिविल अस्पताल के वार्ड में भरा पानी

Wed, 23 Aug 2023 08:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 23 Aug 2023 08:59 PM IST
सार

पठानकोट में बारिश की वजह से बिजली के खंभे भी पानी में डूब गए हैं। ट्रांसफार्मरों से महज दो फीट नीचे पानी रह गया है। वहीं, पठानकोट के गांधी मोहल्ले में एक गरीब परिवार के घर की छत गिर गई है। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Pathankot Weather News: Heavy rain for three hours in Pathankot
सिविल अस्पताल में भरा पानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पहाड़ों में हो रही तेज बरसात की वजह से पंजाब भर में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। देर रात 1:30 बजे से तड़के 4:30 बजे तक हुई जोरदार बारिश से पठानकोट की सड़कों और सिविल अस्पताल में भी पानी भर गया। बरसात का पानी सिविल अस्पताल के वार्डो में चला गया। इस वजह से अस्पताल प्रशासन को मरीजों को पहली मंजिल पर शिफ्ट करना पड़ा। 

विज्ञापन


अस्पताल में मरीजों के लिए रखी दवाएं भी पानी में तैरती दिखीं। हालांकि स्थिति नियंत्रण में है और अस्पताल में सफाई का काम जोरों से चल रहा है। वहीं, सड़कों पर पानी आ जाने से लोगों और दुकानदारों को कई प्रकार की समस्याओं से एक दो होना पड़ा। दुकानों में भी पानी भर जाने से लोगों का सामान खराब हो गया। लोगों का कहना है कि यह लापरवाही नगर निगम प्रशासन की है। अगर समय रहते पानी की निकासी का हल करवाया होता तो आज शहर में बाढ़ जैसी स्थिति न पैदा होती।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ बारिश की वजह से बिजली के खंभे भी पानी में डूब गए हैं। ट्रांसफार्मरों से महज दो फीट नीचे पानी रह गया है। वहीं, पठानकोट के गांधी मोहल्ले में एक गरीब परिवार के घर की छत गिर गई है। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है।

बाढ़ के पानी में डूबकर नौजवान की मौत

उधर, फिरोजपुर जिले के सीमांत गांव किलचे के खेतों में बाढ़ का पानी भरा है। यहां एक 28 वर्षीय नौजवान का पांव फिसल गया और 12 फुट गहरे पानी में गिरने से उसकी मौत हो गई।



प्रवीन धवन ने बताया कि बाढ़ के पानी ने काफी तबाही मचाई है। पानी खेतों में भरा है। सड़कें बह गई हैं। यही कारण है कि गांव किलचे निवासी बोहड़ सिंह पुत्र कारज सिंह अपने खेत के पास खड़ा था। अचानक पांव फिसल गया और 12 फुट गहरे पानी में गिर गया। जब उसे निकाला तो उसके मुंह में कीचड़ भर गया था। दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed