फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pathankot terror attack: SP taken for interrogation by NIA

पठानकोट हमला: एसपी को पूछताछ के लिए ले गई एनआईए

Thu, 07 Jan 2016 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब) Updated Thu, 07 Jan 2016 10:19 AM IST
विज्ञापन
pathankot terror attack: SP taken for interrogation by NIA

पठानकोट आतंकी मामले की जांच कर रही नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी(एनआईए) की 20 सदस्यीय टीम आतंकी द्वारा किडनैप किए गए गुरदासपुर एसपी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।

विज्ञापन


मंगलवार देर शाम पूछताछ के लिए अगवा किए गए एसपी सलविंदर सिंह, उनके कुक मदन लाल और दोस्त ज्वैलर राजेश वर्मा के घर पहुंची। इसके बाद एनआईए की टीम एसपी को अपने साथ ले गई। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की 20 सदस्यीय टीम आईजी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में पठानकोट आतंकी हमले की जांच करेगी।
विज्ञापन


नई दिल्ली में एनआईए हेडक्वार्टर में तीन एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं और इनकी जांच भी शुरू हो चुकी है। इस साल की पहली तीन एफआईआर आरसी-01, आरसी-02, आरसी -03 के नाम से नई दिल्ली में दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पहली ड्राइवर एकागर सिंह की हत्या, दूसरी एसपी सलिंदर सिंह के अपहरण और गाड़ी लूटने और तीसरी पठानकोट एयरबेस कैंप पर हमला करने की है। एसपी स्तर के एक अधिकारी को एनआईए ने मुख्य जांच अधिकारी नियुक्त किया है।

एसपी ने बताया था, आतंकियों ने किया था किडनैप

pathankot terror attack: SP taken for interrogation by NIA

दरअसल आतंकी हमले से पहले अगवा हुए एसपी सलविंदर सिंह ने कहा था कि अगर उनकी बात पर यकीन किया जाता तो यह हमला टल सकता था। एसपी ने बताया था कि 31 दिसंबर की रात को वह अपने नौकर और एक दोस्त ज्वैलर राजेश के साथ नरोट जैमल सिंह में मजार पर माथा टेककर लौट रहे थे।

फतेहपुर कोलियां के पास आर्मी की वर्दी पहने कुछ हथियारबंद लोगों ने गाड़ी रुकवाई और उनका अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ता आपस में हिंदी, उर्दू और पंजाबी में बात कर रहे थे। थोड़ी दूर आगे जाकर उन्हें और उनके नौकर के हाथ-पांव और आंखों पर पट्टी बांध कर गाड़ी से बाहर फेंक दिया गया।

आरोपी राजेश को अपने साथ ले गए। काफी मशक्कत के बाद वह अपने हाथ-पांव खोलने में सफल हुए। वह पास में एक नाला पार करके वह गांव सिमली पहुंचे और वहां से किसी तरह थाना कानवां गए। वहां उन्होंने पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई लेकिन पता नहीं क्यों पुलिस ने उनकी बात का विश्वास नहीं किया।

वहीं एसपी के आरोपों के बारे में जब एसएसपी गुरप्रीत सिंह तूर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह इस समय संगत दर्शन में व्यस्त हैं। फिलहाल इस पर कोई भी कमेंट नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed