फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Congress erupted, Pakistan's probe team visits Pathankot

पठानकोट एयरबेस में पाक दल के प्रवेश पर कांग्रेस भड़की

Tue, 29 Mar 2016 01:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Tue, 29 Mar 2016 01:55 PM IST
विज्ञापन
Congress erupted, Pakistan's probe team visits Pathankot
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला - फोटो : file
कांग्रेस ने पठानकोट आतंकी हमले में पाकिस्तानी संयुक्त जांच टीम को पठानकोट एयरबेस में प्रवेश की अनुमति दिए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के अनदेखा करके केंद्र की मोदी सरकार ने पाकिस्तानी टीम के लिए रेड कारपेट बिछा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेश नीति पर मोदी सरकार ने यू टर्न ले लिया है।
विज्ञापन


सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि भारत सरकार ने पाकिस्तानी टीम को एयरबेस में प्रवेश करने और जांच करने की अनुमति देकर यह साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार यह मानती है कि भारत में आतंकी हमलों में पाकिस्तानी स्थायित्व का हाथ नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के इस फैसले ने पाकिस्तान के आंतकवाद को राज्य पोषित और गैर राज्य पोषित में बांटने की कोशिश की है। इससे यह सिद्ध होगा कि केवल अल कायदा, जैशे मोहम्मद और लश्करे तोयबा जैसे संगठन ही भारत में आंतक फैला रहे हैं, पाकिस्तान का इसमें हाथ नहीं है।
विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा कि भारत यह दावा करता रहा है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत में वारदात के लिए आतंकियों को बढ़ावा देती है। लेकिन पठानकोट एयरबेस पहुंची पाकिस्तानी जांच टीम में एक आईएसआई अधिकारी को भी एयरबेस में प्रवेश की अनुमति दे दी गई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार ने आज तक को लिखकर नहीं दिया है कि वे सबूतों को आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कोई सबूत इस्तेमाल ही नहीं होगा तो तफ्तीश का ढकोसला क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत सरकार को पूरे प्रकरण में अपनी मंशा साफ करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह भी साफ नहीं है कि क्या पाकिस्तान दोषियों को भारत को सौंपेगा या उन पर पाक में मुकदमा चलाया जाएगा? सुरजेवाला ने कहा कि भारत ने 26/11 हमले के सबूत भी पाक को दिए थे, क्या पाकिस्तान ने उनपर कोई कार्रवाई की? उन्होंने कहा कि केंद्र की 22 माह पुरानी मोदी सरकार आतंकवाद के मुद्दे पर पूरी तरह फेल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed