फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pathankot police solved mystery of half-buried body in cemetery of village Khadawar of Sujanpur

Pathankot: लहरागागा में की पत्नी की हत्या, 300 किलोमीटर दूर सुजानपुर के कब्रिस्तान में दफनाया शव

Thu, 23 May 2024 05:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 23 May 2024 05:27 PM IST
सार

सुजानपुर के खदावर गांव में ईद के दिन कब्रिस्तान में एक आधा दफनाया हुआ शव लोगों को मिला था। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल शव गृह में रखवा दिया। वहां से जीएनडीएच में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। डाक्टरों के बोर्ड ने महिला के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा किया। 

विज्ञापन
Pathankot police solved mystery of half-buried body in cemetery of village Khadawar of Sujanpur
मिट्टी में दबा महिला का शव। - फोटो : फाइल

विस्तार

पठानकोट के हलका सुजानपुर के गांव खदावर के कब्रिस्तान में आधी दफन लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। लाश एक महिला की है और उसकी हत्या उसके पति ने ही की थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने महिला के पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपियों ने महिला का शव दफनाने में कोशिश की थी। अभी पुलिस की आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपी लहरागागा से महिला का शव दफनाने पठानकोट आए थे। 
विज्ञापन

 
लहरागागा में चाकू से की हत्या
मृतक महिला दो बच्चों की मां है और आरोपी ने चाकू से उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी अपने दो साथियों के साथ महिला के शव को पठानकोट के सुजानपुर गांव खदावर में कब्रिस्तान में करीब डेढ़ फीट तक दफनाकर फरार हो गया था। महिला के हाथ और पांव बाहर ही रह गए और वहीं से पूरा मामला उजागर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सुजानपुर के प्रभारी लवप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने दो लोगों पर हत्या का केस दर्ज करके जब जांच शुरू की तो मृतक महिला के पति और उसके दो दोस्तों को पुलिस ने दबोच लिया। ऐसे में पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करके 4 दिन का रिमांड हासिल किया। उक्त रिमांड दौरान महिला के पति ने कहा कि वारदात को उसने अंजाम दिया है और बाकी दोनों ने महिला को दफनाने की कोशिश की है। आरोपियों ने कहा कि सुनसान जगह पर महिला को दफनाने के बाद पता नहीं चल पाता कि वे किसका शव है। वीरवार दोबारा पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर गई है और रिमांड हासिल करने की कोशिश भी करेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपियों के साथ कोई ओर तो मिला हुआ नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed