फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Path cleared for recruitment of 250 posts of PGT Mathematics

Haryana News: पीजीटी गणित के 250 पदों की भर्ती का रास्ता साफ, सिंगल बेंच के आदेश पर खंडपीठ की रोक

Sun, 24 Dec 2023 09:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 24 Dec 2023 09:39 AM IST
सार

महेंद्रगढ़ निवासी परमिला ने हाईकोर्ट की सिंगल बेंच में याचिका दाखिल करते हुए बताया था कि उसे पीजीटी गणित के लिए विषय ज्ञान परीक्षा के लिए नहीं चुना गया। सामान्य/अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवार की तुलना में अधिक अंक प्राप्त करने के बावजूद स्क्रीनिंग टेस्ट में चयनित नहीं किया गया।

विज्ञापन
Path cleared for recruitment of 250 posts of PGT Mathematics
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीजीटी गणित के 250 पद के लिए विषय ज्ञान परीक्षा आयोजित करने का पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने रास्ता साफ कर दिया है। सिंगल ने भर्ती पर रोक लगा दी थी जिसके खिलाफ हरियाणा सरकार खंडपीठ में पहुंची थी। सरकार ने याची को प्रोविजनल तौर पर भर्ती में शामिल करने की जानकारी दी। इसके आधार पर डबल बेंच ने अब सिंगल बेंच के आदेश पर रोक लगा दी है, ऐसे में सरकार अब परीक्षा आयोजित कर सकती है।

विज्ञापन


महेंद्रगढ़ निवासी परमिला ने हाईकोर्ट की सिंगल बेंच में याचिका दाखिल करते हुए बताया था कि उसे पीजीटी गणित के लिए विषय ज्ञान परीक्षा के लिए नहीं चुना गया। सामान्य/अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवार की तुलना में अधिक अंक प्राप्त करने के बावजूद स्क्रीनिंग टेस्ट में चयनित नहीं किया गया। याची ने बीसी (बी) श्रेणी में 100 में से 41.85 अंक प्राप्त किए थे और फिर भी उसका चयन नहीं किया गया लेकिन सामान्य श्रेणी में जिनके 38.04 अंक थे और उनका चयन कर लिया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन के अनुसार स्क्रीनिंग टेस्ट के समय श्रेणीवार पदों के चार गुना आवेदकों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाना था। इस चयन के दौरान श्रेणी के अनुसार आवेदकों की मेरिट सूची बनाई गई और इसके चलते याची जिसने सामान्य श्रेणी के आवेदक से अधिक अंक प्राप्त किए हैं फिर भी उसे योग्य नहीं माना जा रहा है। आयोग को उन लोगों की विषय ज्ञान परीक्षा आयोजित करनी थी जो स्क्रीनिंग टेस्ट में योग्य थे। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने 24 जून 2023 के विज्ञापन संख्या 29/2023 और 44/2023 के अनुसार विषय ज्ञान परीक्षा पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फैसले के खिलाफ हरियाणा सरकार ने खंडपीठ में अपील दाखिल की थी। अपील में सरकार ने कहा कि एक आवेदक के कारण पूरी भर्ती नहीं रोकी जा सकती। सरकार प्रोविजनल तौर पर याची को परीक्षा में बैठने की अनुमति देने को तैयार है। इस जानकारी पर हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए सिंगल बेंच के फैसले पर रोक लगा दी। खंडपीठ के इस आदेश पर अब भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed