{"_id":"56e79b064f1c1b29198b45a5","slug":"pat-farmer-spirit-of-india-chandigarh-administration-anurag-aggarwal-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैट फार्मर के चंडीगढ़ दौरे का पूरा रूट सार्वजनिक, 17 को आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैट फार्मर के चंडीगढ़ दौरे का पूरा रूट सार्वजनिक, 17 को आएंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Tue, 15 Mar 2016 10:48 AM IST
विज्ञापन
आस्ट्रेलियाई धावक पैट फारमर पहुंचे ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन अल्ट्रा मैराथन रनर पैट फार्मर के आगमन की तैयारियों में जुट गया है। स्पिरिट ऑफ इंडिया रन के तहत 17 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे फार्मर जीरकपुर से लगती चंडीगढ़ की सीमा पर पहुंच जाएंगे। जहां उनका तिलक अभिषेक के साथ जोरदार स्वागत होगा।
फार्मर के आगमन की जानकारी देते हुए गृह एवं पर्यटन सचिव अनुराग अग्रवाल ने बताया कि फार्मर ट्रिब्यून चौक-ट्रांसपोर्ट चौक से होते हुए गोल्फ क्लब और पंजाब राजभवन के समाने से यूटी गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। टैगोर थिएटर में शाम साढ़े 6 बजे कल्चरल प्रोग्राम भी होगा।
18 मार्च को सुबह 5.30 बजे एडवाइजर परिमल राय फार्मर को हरी झंडी दिखाकर उन्हें आगे की यात्रा के लिए रवाना करेंगे। यहां से दौड़कर फार्मर रोपड़ जाएंगे। पंजाब की बाउंड्री तक शहर के कुछ लोग भी उनके साथ दौड़ेंगे। फार्मर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सांसद हैं। ‘स्पीरिट ऑफ इंडिया रन’ के तहत फार्मर कन्याकुमारी से श्रीनगर तक 4600 किलोमीटर की दूरी 60 दिन में तय करेंगे। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर फार्मर ने कन्याकुमारी से अपनी यह दौड़ शुरू की थी। फार्मर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंधों को बेहतर बनाने और भारत में ट्रैवलिंग को बढ़ावा देने के लिए दौड़ रहे हैं।