फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Passport Seva Service Excellence Van did not run even for a year

Chandigarh News: एक साल भी नहीं चली पासपोर्ट सेवा सर्विस एक्सीलेंस वैन

Tue, 27 Aug 2024 03:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Passport Seva Service Excellence Van did not run even for a year
चंडीगढ़। सितंबर 2023 में चंडीगढ़ में देश की पहली पासपोर्ट सेवा सर्विस एक्सीलेंस वैन शुरू की गई थी। विदेश मंत्रालय की ओर से रीजनल पासपोर्ट कार्यालय को पायलट प्रोजेक्ट के तहत चार वैन सर्विस की सौगात मिली थी लेकिन एक साल भी वैन सर्विस ढंग से काम नहीं कर सकी। फिलहाल यह सर्विस बंद पड़ी है। यह आधुनिक वैन अपने आप में पूरा चलता फिरता पासपोर्ट कार्यालय थी। वैन को शुरू करने का कारण पासपोर्ट बनवाने आ रहे लोगों की समस्या का दूर करना था। पानीपत में चार साल पहले डाकघर में पासपोर्ट बनवाने की सुविधा शुरू की थी। इस साल मई महीने में आग लगने के चलते पूरा डाकघर जलकर राख हो गया था। घटना के बाद चंडीगढ़ से दो वैन को पानीपत भेज दिया गया। वहीं, दो वैन सेक्टर-34 स्थित रीजनल कार्यालय के बाहर खड़ी हैं, लेकिन इनमें पासपोर्ट बनाने का काम नहीं किया जा रहा है। बता दें कि साल 2023 में शुरू हुई योजना के तहत वैन में रोजाना 80 लोगों के रजिस्ट्रेशन की सुविधा रखी गई थी, जो कि प्रतिमाह 9 हजार लोगों को वैन की सुविधा देने की योजना थी। फिलहाल, सर्विस एक्सीलेंस वैन की सुविधा ठप पड़ी है। योजना ठप होने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं, रीजनल कार्यालय में काम करवाने के लिए कई घंटे लाइन में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed