फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Passengers stuck on amritsar airport after delay in corona sampling

लंदन से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची फ्लाइट, आठ यात्रियों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Tue, 22 Dec 2020 12:43 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 22 Dec 2020 12:43 PM IST
सार

  • क्रू सदस्यों समेत 263 लोग सोमवार देर रात पहुंचे थे अमृतसर एयरपोर्ट
  • लंदन में सभी यात्रियों ने करवाई थी जांच, रिपोर्ट में सभी थे निगेटिव
  • संक्रमितों में दो महिलाएं और छह पुरुष, अमृतसर में किया जाएगा क्वारंटीन

विज्ञापन
Passengers stuck on amritsar airport after delay in corona sampling
अमृतसर एयरपोर्ट पर फंसे लोगों ने बाहर जाने के लिए हंगामा किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंदन से सोमवार देर रात पंजाब के अमृतसर पहुंची फ्लाइट से आए आठ लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची उड़ान में क्रू सदस्यों समेत 263 यात्री पहुंचे थे। सभी के आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए थे। 15 घंटे बाद आई सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थित इंफ्लुएंजा लैब की रिपोर्ट में आठ यात्रियों में कोरोना की पुष्टि के बाद हड़कंप मच गया। मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने बताया कि संक्रमितों में दो महिलाएं और छह पुरुष शामिल हैं। इन्हें अब अमृतसर में ही क्वारंटीन किया जाएगा। 

विज्ञापन


बता दें कि केंद्र सरकार ने ब्रिटेन से उड़ान भरने वाली सभी उड़ानों पर 31 दिसंबर तक रोक लगा दी है। इस आदेश से पहले ही लंदन से यह उड़ान रवाना हो चुकी थी। प्रदेश सरकार ने इस उड़ान के यात्रियों की जांच के लिए हवाई अड्डे में चार टीमों को तैनात किया था लेकिन मुसाफिर टेस्ट करवाने के पक्ष में नहीं थे। उनका तर्क था कि वह लंदन से टेस्ट करवाकर आए हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट उनके पास है। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि उन्हें टेस्ट की प्रक्रिया से गुजरना ही होगा। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही वे घर जा सकेंगे। क्रू सदस्यों समेत पहुंचे 263 यात्रियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। 15 घंटे बाद आई रिपोर्ट में आठ यात्री संक्रमित मिले। लंदन में इन सभी यात्रियों ने 120 पौंड खर्च कर कोविड टेस्ट करवाया था जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

टर्मिनल के बाहर यात्रियों के परिजनों का हंगामा

लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से सोमवार देर रात श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची उड़ान में आए यात्रियों के कोरोना टेस्ट में देर होने के कारण टर्मिनल के बाहर खड़े उनके परिजनों व रिश्तेदारों ने जमकर हंगामा किया। बेटे के इंतजार में खड़ी एक महिला व सीआईएसएफ के जवानों के बीच बहस भी हो गई। परिजनों ने हवाई अड्डे के टर्मिनल के भीतर जाने की भी कोशिश की। वहां तैनात सीआईएसएफ जवानों ने प्रवेश द्वार को बंद कर दिया। इसके बाद परिजन नारेबाजी करने लगे। 

अपने भाई को लेने पहुंचे सुरिंदर कुमार ने कहा कि उनके भाई का कोरोना टेस्ट हुए कई घंटे बीत चुके हैं। उसे अब तक बाहर नहीं भेजा जा रहा है। उसे टेस्ट की रिपोर्ट नहीं दी जा रही है। उड़ान सोमवार देर रात एक बजे लैंड हो गई थी। प्रशासन ने सभी यात्रियों के कोरोना टेस्ट रात ढाई बजे तक कर दिए थे। 

रात तीन बजे सभी सैंपल अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज भेज दिए गए थे। हवाई अड्डा प्रशासन ने जानकारी दी थी कि सुबह साढ़े छह बजे 90-90 यात्रियों की रिपोर्ट आनी शुरू हो जाएगी। दोपहर के तीन बज चुके हैं। टेस्ट की रिपोर्ट कब मिलेगी, अब तक कोई जानकारी नहीं है। यात्री 15 घंटों से टर्मिनल में है। वहीं एयरपोर्ट डायरेक्टर वीके सेठ ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए आधी रात से खाने-पीने का प्रबंध कर दिया गया था। उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed