{"_id":"5e53cc9b8ebc3ef3e41143ef","slug":"passenger-admitted-to-isolation-ward-after-complaint-of-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे यात्री को बुखार की शिकायत, कोरोना का संदेह, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे यात्री को बुखार की शिकायत, कोरोना का संदेह, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
Mon, 24 Feb 2020 06:50 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 24 Feb 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को पहुंचे एक यात्री को हल्के बुखार की शिकायत के बाद श्री गुरु नानक देव जी अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में दाखिल करवा दिया गया। सिविल सर्जन डॉ. प्रभजोत कौर जौहल ने बताया कि संदिग्ध के खून के सैंपल पुणे स्थित लैब में भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
रविवार रात को जब कुआलालंपुर-अमृतसर फ्लाइट श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई तो नियमों के अनुसार सभी यात्रियों की जांच की गई। इस दौरान इस यात्री को हल्के बुखार की शिकायत थी। कोरोना वायरस के संदेह में उसे तत्काल श्री गुरु नानक देव जी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। डॉ. जौहल ने कहा कि यात्री अब पहले से बेहतर महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार के आदेश के बाद अब सभी इंटरनेशनल उड़ानों से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों की जांच स्कैनर से की जा रही है। डॉक्टरों की एक टीम हवाई अड्डे पर तैनात की गई है। इससे पहले भी चीन के एक हवाई अड्डे में छह घंटे तक रुकने वाली मां-बेटी को कोरोना वायरस का संदिग्ध होने पर अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। पुणे लैब की रिपोर्ट के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई थी।
विज्ञापन