{"_id":"64ff7aa781dfd34a0e06fb6b","slug":"paryushan-festival-from-today-devotees-will-eat-food-only-once-before-sunset-chandigarh-news-c-71-1-mli1003-5248-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पर्यूषण पर्व आज से, सूरज ढलने से पहले एक वक्त ही खाना खाएंगे साधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पर्यूषण पर्व आज से, सूरज ढलने से पहले एक वक्त ही खाना खाएंगे साधक
विज्ञापन
मोहाली। पर्यूषण महापर्व जैन धर्म का एक महान पर्व है। परि यानी चारों ओर से, उषण यानी धर्म की आराधना। आज से इस पावन पर्व की शुरुआत हो गई है। पर्यूषण पर्व आठ दिन तक मनाया जाएगा। इस पर्व के दौरान साधक अन्न एक वक्त ही खाएंगे और वह भी सूरज ढलने से पहले। फेज-6 स्थित जैन स्थानक कमेटी के अध्यक्ष गौतम जैन ने बताया कि 19 सितंबर तक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वास्तव में महापर्व जन-जन के लिए है। यह पर्व कम वस्तुओं के साथ प्रसन्नता से जीना सिखाता है। त्याग में खुशी प्राप्त करना सिखाता है। यह महापर्व अभ्यास है बिना खाए या कम खाकर जीने का, परमात्मा का धन्यवाद करते हुए धन कमाने का, मेहनत से कमाए धन को दूसरों की आवश्यकता के लिए देने का, नींद छोड़कर खुद से हुई गलतियों को ढूंढने का। ऐसे ही महत्वपूर्ण पर्व की आवश्यकता आज पूरे विश्व को है इसलिए यह पर्व जैन होने के नाते नहीं, इंसान होने के नाते सभी को मिलकर मनाना चाहिए।
जमीन के नीचे उगने वाली सब्जियों और फल का नहीं करेंगे प्रयोग
फेज-6 स्थित जैन स्थानक में तपस्वी रतन जिनेश मुनि जी महाराज और महा साध्वी चेतना महाराज ठाणा तीन के सान्निध्य में मनाया जा रहा है। इसमें पूरे दिन व्रत किया जाता है। दिन में एक बार पानी पीते हैं और सूरज ढलने से पहले अन्न ग्रहण करते हैं। इस दौरान कोई भी ऐसा फल या सब्जी नहीं खाई जाती जो जमीन के नीचे उगती है।