फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Party Panthers and Cannam Raptors register impressive wins in Chandigarh Golf League

Chandigarh News: पार्टी पैंथर्स और कैनम रैप्टर्स की चंडीगढ़ गोल्फ लीग में धमाकेदार जीत

Thu, 09 Oct 2025 11:31 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Party Panthers and Cannam Raptors register impressive wins in Chandigarh Golf League
चंडीगढ़। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में आयोजित चंडीगढ़ गोल्फ लीग 2025 में वीरवार को रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी रहा। दिन के सबसे बड़े मुकाबले में पार्टी पैंथर्स ने द मुलिगन को 5-2 से हराया। वहीं, कैनम रैप्टर्स ने सिग्नेचर चीफ्स को 6-1 से मात दी। दो बार के विजेता कैप्टन्स 18 ने एम्पायर को 5.5-1.5 से हराया जबकि पाइरेट्स ऑफ द ग्रीन्स ने फेयरवे कमेंट्स को 4-3 से मात दी।
विज्ञापन

पैंथर्स और मुलिगन के बीच मुकाबला बेहद कड़ा रहा। विराज ने अपने एकल मैच में 3-2 की जीत के साथ पैंथर्स को बढ़त दिलाई, जबकि बिस्मद सिंह ने मुलिगन के लिए 5-4 से जीत दर्ज की। अंतिम होल तक चले मुकाबले में पैंथर्स ने तीन गेम जीते और दो मैच ड्रॉ के साथ कुल पांच में से चार अंक हासिल किए।
विज्ञापन

कैनम रैप्टर्स ने शुरुआत में पिछड़ते हुए भी कप्तान आईएस बैंस और कर्नल एनपी सिंह की जीत के दम पर बढ़त बनाई। चीफ्स के खिलाफ ब्रिगेडियर जीपीएस विर्क और बीपीएस बराड़ ने 2-0 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एम्पायर की टीम ने पिछले अच्छे प्रदर्शन का फायदा नहीं उठा पाया लेकिन कैप्टन्स 18 के खिलाफ कड़ी टक्कर दी। रणदीप सिंह, पदमजीत संधू-आरएस मान और कर्नल एएस बाजवा-अजय वाधवा की जोड़ियों ने निर्णायक जीत हासिल की। एम्पायर की एकमात्र जीत जयंत पाठक और ब्रिगेडियर ज्ञान स्वरूप पुरी की जोड़ी को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed