{"_id":"61044bf98ebc3e588071390f","slug":"party-mlas-met-punjab-congress-state-president-navjot-singh-sidhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: नवजोत सिंह सिद्धू के साथ एससी विधायकों ने की बैठक, दो मंत्री पद मांगे, छात्रवृत्ति घोटाले का मुद्दा भी उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: नवजोत सिंह सिद्धू के साथ एससी विधायकों ने की बैठक, दो मंत्री पद मांगे, छात्रवृत्ति घोटाले का मुद्दा भी उठाया
Sat, 31 Jul 2021 12:33 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:33 AM IST
सार
पंजाब में कांग्रेस के अनुसूचित जाति के विधायकों ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की। इस दौरान विधायकों ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति घोटाले का मामला उठाया और मामले की जांच में तेजी लाने की मांग की। बैठक में विधायकों ने सिद्धू से दो मंत्री पद भी मांगे।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू। (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर की अनुसूचित जाति को लेकर की गई अहम घोषणा के बाद शुक्रवार को कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के अनुसूचित जाति के कुछ विधायकों के साथ बैठक की। बैठक में विधायकों ने दो मंत्री पद और पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप घोटाले की जांच में तेजी लाने की मांग रखी। नए प्रधान ने विधायकों को उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया।
विज्ञापन
बैठक में विधायक राजकुमार वेरका, अरुणा चौधरी, कुलदीप वैद्य, लखबीर लक्खा, राजकुमार झब्बेवाल सहित कार्यकारी प्रधान सुखविंदर सिंह डैनी भी शामिल हुए। बैठक में दो मंत्री पद दिए जाने की मांग के साथ ही पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप घोटाले की जांच को लेकर विधायकों ने नए प्रधान के साथ चर्चा की।
विज्ञापन
विधायकों ने संविधान में 85वें संशोधन का मुद्दा भी उठाया। सभी विधायकों ने एक सुर में राज्य में अनुसूचित जाति समाज के नेतृत्व को बनाए रखने के लिए सरकार में दो मंत्री पद भी देने को कहा। बैठक में पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप घोटाले को लेकर विपक्ष के हमलों को भी गंभीरता से लिया गया। कहा गया कि विपक्ष इस मामले को चुनाव में मुद्दा बना सकता है, इसलिए इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए और दलित युवाओं को उनका हक दिलाया जाए। आधे घंटे चली बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा नहीं हो पाने से तय किया गया कि मंगलवार को फिर से बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
कई विधायक हुए नाराज
बैठक कम समय में ही समाप्त होने के कारण कई विधायकों को अपनी बात रखने का मौका नहीं मिल पाया। जिस कारण कुछ विधायक नाराज भी हो गए। नए प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने आश्वासन दिया कि वह अगले सप्ताह होने वाली बैठक में उनके साथ छूटे मुद्दों पर भी वार्ता करेंगे।