फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Participants are showcasing their talent and emerging victorious in the All India Civil Services Yogasana Championship

Chandigarh News: अखिल भारतीय सिविल सेवा योगासन चैंपियनशिप में प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए बन रहे विजेता

Fri, 20 Mar 2026 02:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Participants are showcasing their talent and emerging victorious in the All India Civil Services Yogasana Championship
चंडीगढ़। अखिल भारतीय सिविल सेवा (एआईसीएस) योगासन चैंपियनशिप का आयोजन चंडीगढ़ प्रशासन के खेल विभाग द्वारा सेक्टर-23, चंडीगढ़ स्थित खेल परिसर के टेबल टेनिस हॉल में केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक और खेल बोर्ड (सीसीएससीएसबी), नई दिल्ली के तत्वावधान में किया जा रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को खेले गए मुकाबलों के बाद कलात्मक एकल प्रस्तुति (पुरुष) 40 वर्ष से कम आयु वर्ग में वैभव वामन श्रीरामे (गुजरात आरएसबी)- 87.75 स्कोर के साथ प्रथम स्थान पर रहे। प्रेम सिंह राजपुरोहित (कर्नाटक आरएसबी) 83.25 स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। रवि कुमार (हरियाणा सचिवालय) 80.75 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

पारंपरिक एकल नृत्य (महिला) 40 वर्ष से कम आयु वर्ग में कल्याणी विलास (गुजरात आरएसबी) 31.75 स्कोर के साथ प्रथम , सेल्वारासी एस (पांडिचेरी सचिवालय) 31.5 स्कोर के साथ दूसरे और सुनीता (दिल्ली सचिवालय) 30.5 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलात्मक एकल प्रस्तुति (महिला) में 40-50 वर्ष में चेतनबेन एस चौधरी (गुजरात सचिवालय) 70.75 स्कोर के साथ प्रथम, निधि (हरियाणा सचिवालय) 69.00 स्कोर के साथ द्वितीय और किरण खरायत (उत्तराखंड आरएसबी) 66.25 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
रिदमिक पेयर (महिला) 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में हनी कोली और गीता सरवन (केंद्रीय सचिवालय, दिल्ली) 62.25 स्कोर के साथ प्रथम, शैलजा एमबी और जयम्मा एमबी (कर्नाटक सचिवालय) 58.25 स्कोर के साथ द्वितीय और भारती खराडे और संगीता शेल्के (महाराष्ट्र सचिवालय) 50.50 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
कलात्मक जोड़ी (पुरुष) 40-50 वर्ष में मुकेश कुमार शर्मा और सुनील शर्मा (हरियाणा सचिवालय) 78.88 स्कोर के साथ प्रथम, बीके रविदु और पीएम रमेश (आंध्र प्रदेश सचिवालय) 76.25 स्कोर के साथ द्वितीय, रोशन लाल और जितेंद्र सिंह (चंडीगढ़ सचिवालय) 69.88 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

कलात्मक एकल प्रस्तुति (पुरुष) 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में दत्तराम सावंत (महाराष्ट्र सचिवालय) 61.75 स्कोर के साथ प्रथम, डॉ. महेंद्र सिंह (चंडीगढ़ सचिवालय) 61.50 के साथ दूसरे, राम प्रताप राजवाड़े (छत्तीसगढ़ सचिवालय) 58.13 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed