फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Parking space dug up during the festive season

Chandigarh News: फेस्टिवल सीजन में खोद दी पार्किंग की जगह

Tue, 27 Oct 2026 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Parking space dug up during the festive season
फेस्टिवल सीजन में खोद दी पार्किंग की जगह
विज्ञापन

सेक्टर-22डी ज्वेलर मार्केट में खरीदारी करने आने वालों की बढ़ी परेशानी, निगम ने शुरू कराया ग्रीनरी और पेवर लगाने का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। फेस्टिवल सीजन में सेक्टर-22डी ज्वैलर मार्केट में खरीदारी करने पहुंच रहे लोगों के सामने वाहन पार्क करने का संकट खड़ा हो गया है। मार्केट के सामने सेक्टर-22ए में मकान नंबर 1 से 20 तक की एक लेन के पीछे खाली जगह में लोग वाहन खड़े करते थे। नगर निगम ने इस जगह को खोद दिया है। यहां ग्रीनरी विकसित करने और पेवर ब्लॉक लगाने की तैयारी है।
सेक्टर-22ए के मकान नंबर 1 से 20 तक ज्यादातर मकान हाईकोर्ट पूल में हैं और इनमें हाईकोर्ट स्टाफ को आवास आवंटित किए गए हैं। स्टाफ की मांग थी कि मकान नंबर 20 से 39 तक की पिछली तरफ की तरह इस हिस्से को भी ग्रीनरी और रेलिंग लगाकर संवारा जाए। घरों की तरफ पेवर ब्लॉक लगाने की योजना को चीफ आर्किटेक्ट से मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि वे ग्रीनरी के खिलाफ नहीं हैं लेकिन निगम ने काम शुरू करने के लिए गलत समय चुना है। सोने की खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को अब दूर वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं। इससे वाहन की सुरक्षा और लूटपाट का डर भी बना रहता है। लोगों का कहना है कि निगम को फेस्टिवल सीजन के बाद काम शुरू करना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा ने बताया कि चीफ आर्किटेक्ट से प्लानिंग काफी पहले आई थी। इसके बाद एस्टीमेट बनाया गया और अब ठेकेदार ने काम शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed