{"_id":"6414ccc90b91d7339b01ff29","slug":"parking-scam-committee-constituted-of-councilors-held-meeting-but-complete-documents-were-not-provided-chandigarh-news-c-16-pkl1043-90398-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पार्किंग घोटालाः पार्षदों की गठित कमेटी ने बैठक की लेकिन मुहैया नहीं कराए गए पूरे दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पार्किंग घोटालाः पार्षदों की गठित कमेटी ने बैठक की लेकिन मुहैया नहीं कराए गए पूरे दस्तावेज
विज्ञापन
चंडीगढ़। पार्किंग कंपनी पाश्चात्य एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से फर्जी गारंटी जारी करने के संबंध में दस्तावेजों और तथ्यात्मक स्थिति की जांच के लिए गठित पार्षदों की समिति की बैठक शुक्रवार को नगर निगम में हुई। बैठक में घोटाले से संबंधित कई तरह के दस्तावेजों को पार्षदों के सामने नहीं रखा गया, जिसके बाद अब फिर एक अगली बैठक में उन सभी दस्तावेजों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।बैठक की अध्यक्षता मेयर अनूप गुप्ता ने की, जिसमें पार्षद महेश इंदर सिंह सिद्धू, जसबीर सिंह, हरदीप सिंह, उमेश घई, निगम के संयुक्त आयुक्त गुरिंदर सिंह सोढ़ी समेत अन्य उपस्थित रहे। यह समिति छह मार्च को हुई नगर निगम की 322वीं बैठक में लिए गए फैसले में पार्किंग ठेकेदार की ओर से फर्जी गारंटी जारी करने के संबंध में दस्तावेजों की जांच के लिए गठित की गई है। बैठक के दौरान संबंधित ब्रांच इंचार्ज ने समिति के सामने तारीख दर तारीख घटनाओं की तथ्यात्मक स्थिति रखी। साथ ही, देय भुगतान और प्राप्त भुगतानों के विस्तृत माहवार आंकड़ों को साझा करते हुए समिति के समक्ष खातों की एक वर्किंग शीट प्रस्तुत की गई थी। हालांकि समिति ने संबंधित अधिकारियों को बैंक गारंटी के संबंध में आवंटन पत्र व अनुबंध पत्र की प्रतियों और नगर निगम चंडीगढ़ और संबंधित बैंक के बीच पत्राचार (कॉरेस्पोंडेंस) की प्रतियों सहित सभी संबंधित दस्तावेज प्रदान करने के लिए कहा है। समिति ने बकाया भुगतान जमा करने के लिए समय-समय पर पार्किंग कंपनी को जारी किए गए कारण बताओ नोटिस की प्रतियों की भी मांग की है। समिति के सदस्यों ने संबंधित अधिकारियों को समिति की अगली बैठक में सभी संबंधित दस्तावेज विस्तार से प्रस्तुत करने को कहा है।
कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार, दूसरे को पकड़ने के लिए दिल्ली-यूपी में छापेमारी
पाश्चात्य कंपनी के डायरेक्टर नई दिल्ली निवासी संजय कुमार शर्मा को चंडीगढ़ पुलिस ने सात मार्च को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस को एक अन्य आरोपी नई दिल्ली निवासी अनिल शर्मा की तलाश है। उसके लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें दिल्ली और यूपी में छापेमारी कर रही है। इस मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) कर रही है। पुलिस के रडार पर बैंक के साथ नगर निगम के कई कर्मचारी और अधिकारी भी है। बैंक गारंटी फर्जी है, नगर निगम को इसकी जानकारी 18 फरवरी को मिली थी। इसके बाद नगर निगम ने चंडीगढ़ के एसएसपी को पत्र लिखकर कंपनी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच के लिए ईओडब्ल्यू को केस सौंप दिया था। पुलिस के ईओडब्ल्यू के पास यह केस 6 मार्च को पहुंचा, जिसके आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।