फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   parking of shastri market will be paid now, tender released by municipal

शास्त्री मार्केट की पार्किंग अब होगी पेड, निगम ने निकाला टेंडर

Thu, 02 Jun 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 02 Jun 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
parking of shastri market will be paid now, tender released by municipal
चंडीगढ़ में शास्त्री मार्केट का हाल - फोटो : amar ujala

अगर आप भी शॉपिंग के लिए शास्त्री मार्केट जाते हैं तो यह खबर आपको मायूस कर सकती है। दरअसल शास्‍त्री मार्केट की पार्किंग अब होगी पेड। शास्त्री मार्केट की पार्किंग को पेड करने की अपील यहां के व्यापारियों ने ही की थी क्योंकि इन पार्किंग में रेहड़ी फड़ियां लगती थीं इसलिए व्यापारी दुखी थे।

विज्ञापन


इसके अलावा नगर निगम ने सेक्टर-17 की साहिब सिंह और इंपायर स्टोर को फिर से पेड करने का निर्णय लिया है इसके साथ ही अब सेक्टर-22 की शास्त्री मार्केट और किरण सिनेमा की पार्किंग को भी पेड कर दिया जाएगा। निगम ने बुधवार को कुल चार पेड पार्किंग के लिए टेंडर निकाला है, जिनमें से एक पेड पार्किंग पिकाडली सिनेमा की है।
विज्ञापन


मालूम हो कि साहिब सिंह और इंपायर स्टोर की पार्किंग को पहले स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बंद कर दिया गया था, जिसे व्यापारियों के विरोध के बाद खोला गया। अब भी सुबह 11:30 बजे तक ये दोनों पार्किंग बंद रहेंगी। निगम के अनुसार इन दोनों पार्किंग के खुलने से मल्टीलेवल पार्किंग बुरी तरह से पिट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम के अनुसार साहिब सिंह और इंपायर स्टोर में भी पार्किंग का शुल्क मल्टीलेवल के बराबर ही चार्ज किया जाएगा। यहां पर पहले 4 घंटे के 5 रुपये और अगले हर घंटे के 5 रुपये बढ़ते जाएंगे। निगम के अनुसार इन सभी पार्किंग के लिए 13 जून तक आवेदन किया जा सकता है। 14 जून को टेक्निकल बिड खोली जाएगी और उसी दिन ही नीलामी की तारीख तय कर दी जाएगी। मालूम हो कि नगर निगम ने अभी पिछले सप्ताह ही शहर की 23 पार्किंग के लिए नीलामी करवाई है। इन्हें सही तरीके से चलाने के लिए हर पार्किंग का रिजर्व प्राइस 50 प्रतिशत कम किया गया है।


सेक्टर-22 मार्केट एसोसिएशन (किरण ब्लाक) के अध्यक्ष प्रवीण दुग्गल का कहना है कि किरण सिनेमा और शास्त्री मार्केट के सामने की पार्किंग को पेड करके नगर निगम ने काफी अच्छा किया। उनका कहना है कि इससे अतिक्रमण भी नहीं होगा।

पार्किंग            रिजर्व प्राइस (लाखों में)
साहिब सिंह        34.05
इंपायर स्टोर        23.30
पिकाडली        4.20
शास्त्री मार्केट और किरण सिनेमा 12.64

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed