फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Parking fee has to be paid to those going through the mandi to get the vaccine

टीका लगवाने के लिए मंडी से होकर जाने वालों को देना पड़ रहा पार्किंग शुल्क

Mon, 10 May 2021 02:37 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
Parking fee has to be paid to those going through the mandi to get the vaccine
चंडीगढ़। मंडी कमेटी की लापरवाही के चलते टीका लगवाने वालों को भी अब मंडी में प्रवेश के लिए शुल्क देना पड़ रहा है। अनुबंध में पिक एंड ड्राप की व्यवस्था का जिक्र न होने से पार्किंग में शुल्क लिया जा रहा है। इस संबंध में पीड़ित ने एसडीएम सेंट्रल हरजीत संधू को शिकायत देंगे।
विज्ञापन

सेक्टर- 26 निवासी व आम आदमी पार्टी के संयुक्त सचिव दिनेश दलेरे ने बताया कि उन्हें टीका लगवाने डिस्पेंसरी में जाना था। मंडी से होकर जब जाने लगे तो द्वार पर पर्ची काटने को कहा गया। उन्होंने पार्किंग वालों को बताया कि वह डिस्पेंसरी में जा रहे हैं। आकर टीकाकरण का सर्टिफिकेट दिखा देंगे, लेकिन वह नहीं माने। बाद में पर्ची कटानी पड़ी। सेक्टर- 26 मंडी कमेटी ने पिछले साल मंडी पार्किंग को ठेके पर दे दिया था। कमेटी के नियम व शर्तों के आधार पर ठेका भी करोड़ों में चला गया, लेकिन आढ़तियों ने इसका विरोध किया तो शुल्क में भी कमी कर दी गई। इस संबंध में ठेकेदार इदरीस का कहना है कि अनुबंध में कहीं पिक एंड ड्राप का जिक्र नहीं है। वैसे हम टीकाकरण वालों को नहीं रोकते हैं, इसकी जांच करवा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed