फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Parkash Singh Badal former principal secretary and three former IPS officers interrogated

कोटकपूरा गोलीकांड: प्रकाश सिंह बादल के प्रिंसिपल सचिव रहे गगनदीप व तीन पूर्व IPS अधिकारियों से पूछताछ

Mon, 06 Mar 2023 09:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 06 Mar 2023 09:38 PM IST
सार

कोटकपूरा मामले में एक सप्ताह पहले ही एसआईटी ने चार्जशीट दाखिल की थी। इसके बाद मामले में एडीजीपी लालकृष्ण यादव के नेतृत्व वाली एसआईटी ने दो पूर्व आईपीएस अधिकारियों और एक आईएएस को तलब किया था।

विज्ञापन
Parkash Singh Badal former principal secretary and three former IPS officers interrogated
कोटकपूरा गोलीकांड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटकपूरा गोलीकांड में विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने सोमवार को तीन पूर्व आईपीएस अधिकारियों और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के तत्कालीन प्रिंसिपल सचिव आईएएस अधिकारी से पूछताछ की। इन अधिकारियों में पूर्व डीजीपी रोहित चौधरी, इकबाल सहोता, पूर्व आईजी रणबीर सिंह खटड़ा और आईएएस अधिकारी गगनदीप सिंह बराड़ शामिल हैं। 

विज्ञापन


पूछताछ के बाद एसआईटी और पूर्व अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि मामला अदालत में है। एसआईटी ने सभी लोगों को सोमवार को सेक्टर-32 स्थित पंजाब पुलिस पुलिस आफिसर इंस्टीट्यूट सेक्टर-32 में बुलाया था। गोलीकांड की घटना के समय पूर्व डीजीपी रोहित चौधरी एडीजीपी के पद पर थे। वह कोटकपूरा में अभियान की निगरानी कर रहे थे, जबकि पूर्व आईजी रणबीर सिंह खटड़ा उस समय डीआईजी-जालंधर रेंज थे, जो अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौजूद थे। 
विज्ञापन


एक अन्य आईएएस अधिकारी गगनदीप सिंह बराड़ से पूछताछ की जाएगी। एसआईटी ने उन्हें 14 अक्तूबर 2015 और 7 अगस्त 2018 को कोटकपूरा सिटी पुलिस स्टेशन में दर्ज दो एफआईआर के संबंध में एसआईटी के सामने पेश होने को कहा गया है। कोटकपूरा मामले में एक सप्ताह पहले ही एसआईटी ने चार्जशीट दाखिल की थी। इसके बाद मामले में एडीजीपी लालकृष्ण यादव के नेतृत्व वाली एसआईटी ने दो पूर्व आईपीएस अधिकारियों और एक आईएएस को तलब किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed