फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Parkash Singh Badal cremated in Badal village of Muktsar in Punjab

Parkash Singh Badal: पंचतत्व में विलीन हुए राजनीति के बाबा बोहड़, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

Thu, 27 Apr 2023 04:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 27 Apr 2023 04:02 PM IST
सार

बादल गांव में किन्नू के बाग में जगह समतल करके करीब 50 फीट लंबा और 30 फीट चौड़ा एक चबूतरा तैयार किया गया जहां प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार किया गया। बाद में इसी चबूतरे को स्मारक में बदल दिया जाएगा और यहां बादल की यादगार बनेगी।

विज्ञापन
Parkash Singh Badal cremated in Badal village of Muktsar in Punjab
सुखबीर बादल और उनकी पत्नी हरसिमरत कौर बादल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का आज उनके पैतृक गांव बादल में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके पुत्र सुखबीर बादल ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान हजारों लोगों ने अपने चहेते नेता को अंतिम श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन


विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री की पार्थिव देह को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए सुबह दस बजे से गांव बादल स्थित निवास पर रखा गया था। जहां लोगों ने अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन किए। इस दौरान वैरागमयी कीर्तन चलता रहा। करीब साढ़े बारह बजे कीर्तन खत्म होने के बाद अरदास हुई। अरदास के बाद बादल के शव को तिरंगे में लपेटने की रस्म अदा हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन




करीब पौने एक बजे उनकी अंतिम यात्रा पैतृक निवास से लंबी रोड स्थित उस मैदान के लिए निकली, जहां प्रकाश सिंह बादल के किन्नू के बाग को काटकर अंतिम संस्कार के लिए मैदान तैयार किया गया था। करीब डेढ़ बजे यात्रा यहां पहुंची। यहां विभिन्न केंद्रीय व अन्य राज्यों के नेताओं ने प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। 



पंजाब पुलिस की टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए हथियार उल्टे कर पूर्व सीएम को सलामी दी। अंतिम शव यात्रा के दौरान भी जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। दोपहर करीब तीन बजे प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार किया गया। प्रकाश सिंह बादल के बेटे पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल, भतीजे मनप्रीत बादल और पोते अनंतवीर बादल सहित अन्य पारिवारिक सदस्यों ने शव को अग्नि भेंट की। इस दौरान बादल की बेटी परनीत कौर, बेटा सुखबीर बादल और बहू हरसिमरत कौर बादल तो फूट-फूट कर रोते नजर आए। वहीं बिक्रम सिंह मजीठिया सहित अन्य पारिवारिक सदस्य भी भावुक दिखे। 



एनसीपी प्रमुख एवं पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, केंद्रीय एससी कमीशन के चेयरमैन विजय सांपला, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला, इनोलो अध्यक्ष अभय चौटाला, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, हरियाणा से सांसद दीपेंद्र हुड्डा, हरियाणा के कैबनिट मंत्री चौधरी रणजीत चौटाला, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस एवं विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, भारत भूषण आशू, राजस्थान के पूर्व मंत्री हरीश चौधरी, पंजाब सरकार के मंत्री अमन अरोड़ा, बसपा के सूबा अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी, अवतार सिंह करीमपुरी, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी, पूर्व उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी, भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा, पूर्व शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका, पूर्व सिंचाई मंत्री शरनजीत सिंह ढिल्लों, विरसा सिंह वल्टोहा, मनोरंजन कालिया, डॉ. बरजिंदर हमदर्द, परमिंदर ढींढसा, जगमीत बराड़, बीबी जगीर कौर, मोहम्मद सदीक, विधायक मनप्रीत अयाली, स्पीकर कुलतार संधवा, विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ सहित हजारों लोगों ने पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed