फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   parkash singh badal clarification about davinder pal bhullar shifting

बादल ने खोला भुल्लर की शिफ्टिंग के पीछे का असली राज

Mon, 15 Jun 2015 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 15 Jun 2015 12:14 PM IST
विज्ञापन
parkash singh badal clarification about davinder pal bhullar shifting

दिल्ली बम धमाकों में दोषी आतंकी दविंदर पाल सिंह भुल्लर को पंजाब शिफ्ट किए जाने को सीएम प्रकाश सिंह बादल ने रुटीन कार्रवाई बताया है। सीएम ने कहा कि यह किसी रियायत या दबाव का परिणाम नहीं है और न ही इससे पंजाब में हिंदू-सिख एकता को कोई खतरा है।

विज्ञापन


बादल रविवार को फगवाड़ा में करीब 40 गांवों के लिए आयोजित संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान गांव माणकां में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान सीपीएस सोम प्रकाश और अकाली नेता जरनैल सिंह वाहद उनके साथ थे।
विज्ञापन


भुल्लर की पंजाब शिफ्टिंग को लेकर भाजपा के एतराज पर सीएम ने कहा कि वह जब भी कोई निर्णय लेते हैं तो उसमें पंजाब की शांति कायम रखने का लक्ष्य निहित होता है। भाजपा का इस मुद्दे पर कोई विरोध नहीं है। उन्होंने सीपीएस की तरफ इशारा करते हुए कहा कि भाजपा तो उनके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा ने हाल ही में कहा था कि भुल्लर मामले में वह अकाली दल के साथ एकमत नहीं हैं। बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा का कहना था कि भुल्लर मामले में वह अकाली दल के साथ एकमत नहीं हैं। सरकार ने इस मुद्दे पर फैसला करने से पहले उन्हें विश्वास में नहीं लिया।

बाजवा के बयान को किया खारिज
बादल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा के उस बयान को खारिज कर दिया कि पंजाब सरकार पहले शपथ पत्र दे चुकी है कि अगर उसको शिफ्ट किया गया तो पंजाब की शांति को खतरा हो सकता है।

भुल्लर की पत्नी के आवेदन पर फैसला

parkash singh badal clarification about davinder pal bhullar shifting

सीएम ने कहा कि भुल्लर को अमृतसर लाने के पीछे कोई सियासी या धार्मिक उद्देश्य नहीं है। ऐसा सिर्फ उनकी पत्नी के आवेदन पर किया गया है जिसमें उन्होंने कहा था कि भुल्लर की हालत गंभीर है और वह 20 साल जेल में बिता चुका है। उसे अमृतसर जेल शिफ्ट किया जाए ताकि वह अपने परिवार से मिल सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने इसके लिए एनओसी दी है और अन्य संबंधित सरकारों ने भी इस पर सहमति जताई है।

जरूरी नहीं हर बात साझा की जाए
पीएम को आनंदपुर साहिब में आमंत्रित करने के संबंध में भाजपा को विश्वास में न लेने की बात पर बादल ने कहा कि जरूरी नहीं कि सभी बातें गठबंधन सहयोगी से साझा की जाएं। बता दें कि मोदी का यह दौरा रद्द हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed