फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pargat Singh attack on capt Amarinder Singh after extending BSF jurisdiction in Punjab

परगट सिंह का हमला: बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने के पीछे अमरिंदर सिंह की साजिश, धान खरीद में भी देरी करवाई

Thu, 14 Oct 2021 05:25 PM IST
ajay kumar एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 14 Oct 2021 05:25 PM IST
सार

चन्नी सरकार में मंत्री और नवजोत सिंह सिद्धू के बेहद करीबी परगट सिंह ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कैप्टन पर भाजपा से मिले होने का आरोप लगाया। परगट सिंह ने कहा कि कैप्टन पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगवाने की साजिश रच रहे हैं।  

विज्ञापन
Pargat Singh attack on capt Amarinder Singh after extending BSF jurisdiction in Punjab
मंत्री परगट सिंह - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब के मंत्री परगट सिंह ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर एक बार फिर हमला बोला। पंजाब समेत तीन राज्यों में बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र बढ़ाने वाले केंद्र के फैसलों को कैप्टन अमरिंदर सिंह की साजिश बताई। परगट सिंह ने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि कैप्टन सिर्फ भाजपा के साथ हैं। धान खरीद में देरी कराने के उद्देश्य से पहले वह दिल्ली गए थे। अब बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को बढ़वाया है। अगर पंजाब में बीएसएफ की तैनाती की जा रही है तो यह प्रदेश में राष्ट्रपति शासन को लागू करने के इरादे को दर्शाता है।

विज्ञापन


पंजाब को सांप्रदायिक बनाने की इजाजत नहीं देंगे
परगट सिंह ने आगे कहा कि मैं केंद्रीय गृह मंत्री से अपील करना चाहता हूं कि 2022 और 2024 के चुनावों के लिए पंजाब को अलग-अलग दिशाओं में न ले जाएं। हम किसी को भी पंजाब को सांप्रदायिक बनाने की इजाजत नहीं देंगे।
विज्ञापन


कैप्टन ने की केंद्र के फैसले की तारीफ
पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर केंद्र के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने लिखा कि हमारे सैनिक कश्मीर में मारे जा रहे हैं। हम देख रहे हैं कि पाकिस्तान समर्थित आतंकियों द्वारा पंजाब में अधिक से अधिक हथियार और ड्रग्स पहुंचाए जा रहे हैं। बीएसएफ की बढ़ी मौजूदगी और ताकत ही हमें मजबूत बनाएगी। हमें केंद्रीय सुरक्षा बलों को राजनीति में नहीं घसीटना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं केंद्र सरकार का फैसला
केंद्र सरकार ने पंजाब, पश्चिम बंगाल और असम में बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र में वृद्धि की है। अब बीएसएफ जवान इन राज्यों में अंतरराष्ट्रीय सीमा से 50 किमी के दायरे में तलाशी, गिरफ्तारी और जब्ती की कार्रवाई कर सकते हैं। पंजाब में पहले यह दायरा महज 15 किमी था। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed