फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Parents of 1975 children registered for admission in EWS category.

Chandigarh News: ईडब्ल्यूएस वर्ग में दाखिले के लिए 1975 बच्चों के अभिभावकों ने किया पंजीकरण

Sat, 28 Dec 2024 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Parents of 1975 children registered for admission in EWS category.
चंडीगढ़। सत्र 2025-26 में शहर के निजी स्कूलों में ईडब्ल्यूएस वर्ग में दाखिले के लिए 1975 बच्चों के अभिभावकों ने ऑनलाइन फॉर्म भरा है। शिक्षा विभाग की ओर से 22 नवंबर को जारी पत्र में 16 दिसंबर से एंट्री क्लास ईडब्ल्यूएस/डीजी दाखिले की तिथि निर्धारित की गई, हालांकि स्कूलों को एक सप्ताह पूर्व पोर्टल का लिंक साझा कर दिया था। इसके तहत कुछ स्कूलों ने आवेदन प्रक्रिया पहले शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि फॉर्म भरने से अधिक अभिभावक उससे संबंधित जानकारी के लिए आ रहे हैं। अभिभावक दाखिले के लिए बच्चे की उम्र, फॉर्म भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज और अन्य जानकारी पूछ रहे हैं। कई अभिभावक दाखिले में सम्मिलित निजी स्कूलों की जानकारी भी पूछ रहे हैं। सभी सरकारी और निजी गैर सहायता प्राप्त स्कूलों के पास ईडब्ल्यूएस दाखिला पोर्टल का लिंक उपलब्ध है जिससे शिक्षक दस्तावेज पूरा होने पर बच्चों के फॉर्म भर रहे हैं। एक स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि रोजाना अभिभावक दाखिला संबंधी जानकारी लेने के लिए आ रहे हैं। अब धीरे-धीरे फॉर्म भरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। स्कूलों में हेल्प डेस्क बनाए गए हैं और वहां बैठे शिक्षकों से अभिभावक दाखिला संबंधी प्रश्न पूछ सकते हैं। अभिभावक स्कूली समय पर आकर शिक्षक की मदद से ईडब्ल्यूएस दाखिले के लिए फॉर्म भी भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed