{"_id":"b63fda4d57796cbb427b45dfc1d08c06","slug":"parenting-seminar-parents-chandigarh-amar-ujala-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों का बढ़िया भविष्य चाहते हैं तो आज आइए यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों का बढ़िया भविष्य चाहते हैं तो आज आइए यहां
अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 21 Dec 2013 08:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-69 स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल में आज पैरेटिंग सेमिनार आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान जहां पेरेंट्स को बच्चों संबंधी आने वाली परेशानियों को दूर करने के सुझाव दिए जाएंगे। वहीं, वे बच्चों के बढ़िया भविष्य का सपना भी साकार कर पाएंगे।
इसके लिए सेमिनार में एक्सपर्ट की विशेष टीम मौजूद रहेगी। इस दौरान एक्सपर्ट व पेरेंट्स के सवाल-जवाब का राउंड भी होगा।
सेमिनार अमर उजाला और बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस के सहयोग से करवाया जा रहा है।
इस दौरान होम साइंस कॉलेज सेक्टर-10 चंडीगढ़ से साइकोलॉजिस्ट डॉ. नरिंदर सिंह, मैक्स अस्पताल से हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. प्रभजोत कौर व बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस से राहुल शर्मा व अजय भट्ट मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
प्रोग्राम सुबह दस बजे से 12 बजे तक चलेगा। वहीं, मेजबान स्कूल की प्रिंसिपल मनजीत मादरा ने बताया कि समय काफी तेजी से बदल रहा है। ऐसे में बच्चों की अच्छी तरह से समझना पेरेंट्स के लिए बड़ा जरूरी हो गया।
विज्ञापन