पैरालंपिक तीरंदाज ने साथी खिलाड़ी पर दर्ज कराया मुकदमा, जानिए वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियो पैरालंपिक तीरंदाज को प्रेक्टिस करने जाने पर जातिसूचक शब्द कहने और खेल छुड़वाने को मानसिक उत्पीड़न करने के मामले में महिला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
राजीव गांधी स्टेडियम में प्रेक्टिस करने वाली पैरालंपिक तीरंदाज का पिछले काफी समय से मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा था। पीड़िता ने एसपी के सामने पहुंचकर अपनी पीड़ा बताई और साथी तीरंदाज व उसके पिता पर ऐसा करने का आरोप लगाया तो उसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया।
पुराना रोहतक में रहने वाली पूजा पोलियो ग्रस्त है। वह पैर में परेशानी होने के बावजूद पैरालंपिक में खेलने वाली देश की पहली तीरंदाज बनी। लेकिन वह पैरालंपिक खिलाड़ी काफी समय से मानसिक उत्पीड़न झेल रही थी और काफी दिनों से प्रेक्टिस भी नहीं कर रही है।
जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल व मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप
पूजा ने सोमवार को एसपी से मिलकर अपनी पीड़ा बताई थी। उसने बताया था कि वह राजीव गांधी स्टेडियम में प्रेक्टिस करती थी और कोच संजय सुहाग उसे प्रेक्टिस कराते थे।
यहां एक साथी खिलाड़ी के साथ उसके पिता भी रोजाना आते थे। उस खिलाड़ी और उसके पिता ने पूजा पर जातिसूचक टिप्पणी शुरू कर दी और उसका खेल छुड़वाने के लिए आये दिन मानसिक उत्पीड़न करने लगे।
कोच ने इसका विरोध किया तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया। एसपी राकेश आर्य ने इस मामले को महिला थाना एसएचओ को जांच के लिए सौंप दिया। जिसमें महिला थाने में खिलाड़ी व उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।