फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Para Athlete Alleges Fraud in National Para Athletics Championship

दिव्यांग खिलाड़ियों ने लगाए धांधली के आरोप, बोले- जीतने के बावजूद छीन लिए मेडल

Thu, 29 Mar 2018 01:13 PM IST
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 29 Mar 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
Para Athlete Alleges Fraud in National Para Athletics Championship
दिव्यांग खिलाड़ी मदन
दिव्यांग खिलाड़ियों ने 18वीं नेशनल पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में धांधली का आरोप लगाया। कहा- जीतने के बावजूद मेडल छीन लिए गए। पंचकूला स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित 18वीं नेशनल पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप से विवादों का नाता खत्म होने का नाम नहीं ले रहा।
विज्ञापन


बदइंतजामों के बीच खिलाड़ियों को ठहराने और प्रधानमंत्री को ट्वीट कर समस्याओं से अवगत कराने के बाद दिव्यांग खिलाड़ी सुवर्णा राज को चैंपियनशिप से बाहर करने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि अब राजस्थान के दिव्यांग खिलाड़ी ने आयोजकों पर हरियाणा के खिलाड़ियों को फायदा पहुंचाने के साथ जीतने के बावजूद उनका मेडल छीनने का आरोप लगाकर पूरे आयोजन पर ही सवालिया निशान लगा दिया है।
विज्ञापन


खिलाड़ी ने आयोजकों और हरियाणा सरकार से पूछा कि जब हरियाणा के खिलाड़ियों को ही जिताना था तो दूसरे राज्यों के खिलाड़ियों को क्यों बुलाया गया। राजस्थान के दिव्यांग खिलाड़ी मदन का आरोप है कि खेलों में सिल्वर और कांस्य पदक जीतने के बाद आयोजकों ने उनकी कैटेगरी बदलकर उनसे मेडल छीन लिए और यह सब हरियाणा के खिलाड़ियों को जीताने के लिए किया गया। बुधवार को रोते हुए मदद ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से इंसाफ की गुहार लगाई और कहा कि जब तक उनका पदक उन्हें लौटाया नहीं जाता तब तक वह घर वापस नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने साथ हुई धक्केशाही को बताते हुए मदन की आंखों के आंसू थम नहीं रहे थे। वह बार-बार यही कह रहे थे कि उन्हें दिव्यांग होने पर उतना दुख नहीं हुआ था, जितना दिव्यांग होने के बावजूद मेडल जीतने के बाद कैटेगरी के नाम पर मेडल छीनने पर हुआ है। मदन ने सीएम से गुहार लगाई है कि अब वही इंसाफ कर उन्हें वापस मेडल दिला सकते हैं। मदन का यह आरोप भी है कि केवल उनके साथ ही ऐसा नहीं हुआ है दूसरे राज्यों से आए दर्जनों खिलाड़ियों के साथ भेदभाव किया गया है ताकि हरियाणा के खिलाड़ियों को फायदा पहुंचाया जा सके।

सिल्वर और ब्रांज मिलते ही कैटेगरी बदल दी: मदन

Para Athlete Alleges Fraud in National Para Athletics Championship
दिव्यांग खिलाड़ी मदन
मदन ने बताया कि 26 मार्च को उन्होंने एफ-37 कैटेगरी के एथलेटिक्स इवेंट जेवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीता था। उस समय कैटेगरी के संबंध में आयोजकों ने कोई आपत्ति नहीं जताई। इसके बाद 28 मार्च को एथलेटिक्स के दूसरे इवेंट शॉटपुट में उन्होंने जब सिल्वर पदक जीता तो हरियाणा के खिलाड़ियों फायदा पहुंचाने के लिए उनकी कैटेगरी बदल दी गई। मदन ने आरोप लगाया कि यह कैसा न्याय है, अगर कैटेगरी चेंज करना ही था तो खेलने से पहले करना चाहिए था। मदन ने बताया कि वह जयपुर में आयोजित नेशनल गेम में भी इसी कैटेगरी में खेलकर कांस्य पदक जीत चुके हैं। फिर हरियाणा में आकर जीतने के बाद उनकी कैटेगरी कैसे बदल गई।

एक साल की अथक मेहनत के बाद मिला था सिल्वर मेडल
राजस्थान के मदन ने बताया कि इस मेडल के लिए रोजाना सुबह और शाम तीन घंटे एक साल लगातार उसने खेल के मैदान में पसीना बहाया है। ताकि जयपुर के नेशनल में जो स्थान वह हासिल नहीं कर पाया था, उसे पूरा कर सके। लेकिन उसकी उम्मींद खेल आयोजकों ने तोड़ दी। मदन ने बताया कि खेतों में सिचाई करते समय 11 हजार वोर्ल्ट के करंट के चपेट में आने के बाद उसने अपना एक हाथ गवां दिया था।

हौसलों पर टिकी थी जिंदगी, पंचकूला में टूट गई
मदन ने बताया कि वह ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है। एक हाथ कट जाने के बाद मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता है। खेल ने उसे हौसला दिया, जिस पंचकूला की धरती से उसने 2016 में नेशनल से इंटरनेशनल तक जाने का फैसला लिया था, जीत मिली तो 2018 में पंचकूला की इसी धरती पर खेल आयोजकों ने उसके हौसले तोड़ दिए। मदन कहना है कि अब बच्चों से क्या कहूंगा कि जिस राज्य में खेल और दिव्यांगों को बढ़ावा दिया जाता है, उसका दूसरा चेहरा ऐसा भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed