{"_id":"6175249dc42fee3a4007c635","slug":"panjab-university-chandigarhs-dr-vishal-sharma-is-in-top-two-percent-scientists-of-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के डॉ. विशाल शर्मा विश्व के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों में शामिल, 16 और वैज्ञानिक भी रैंकिंग में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के डॉ. विशाल शर्मा विश्व के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों में शामिल, 16 और वैज्ञानिक भी रैंकिंग में
Sun, 24 Oct 2021 02:49 PM IST
प्रमोद कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Sun, 24 Oct 2021 02:49 PM IST
सार
पीयू के लिए एक और अच्छी खबर आई है। इसके नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। फॉरेंसिक विभाग के डॉ. विशाल शर्मा वैज्ञानिकों की टॉप रैंकिंग में शामिल हो गए हैं। दो फीसदी शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में उन्होंने जगह बनाई है। यह रैंकिंग स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका की ओर से जारी की गई है।
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। फॉरेंसिक साइंस विभाग के अध्यक्ष डॉ. विशाल शर्मा विश्व के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों में शामिल हो गए हैं। उनका कार्य क्षेत्र अप्लाई फिजिक्स, फॉरेंसिक, मेटीरियल्स रहा है। इनके अलावा 16 अन्य वैज्ञानिक भी दो फीसदी वैज्ञानिकों में शामिल हुए हैं। यूएसए की स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने वैज्ञानिकों की विश्व रैंकिंग जारी की है। पिछले एक साल के डाटा के आधार पर वैज्ञानिक इस नतीजे पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-ट्विटर वार: मुस्तफा ने पूर्व डीजीपी-पूर्व सीएस के साथ अरूसा का फोटो अपलोड कर पूछे सवाल, कैप्टन ने भी दिया जवाब
विज्ञापन
विभिन्न क्षेत्रों के एक लाख वैज्ञानिकों का चयन किया गया है। शोध के परिणाम, उनका प्रभाव आदि पर यह रैंकिंग जारी हुई है। इस सूची में पीयू के प्रो. संजय छिब्बर, प्रो. एसके मेहता, प्रो. नवनीत कौर, प्रो. आरके कोहली, प्रो. रजत संधीर, प्रो. रोहित शर्मा, प्रो. एसके त्रिपाठी, यूआईपीएस विभाग के प्रो. अनिल कुमार, यूआईईटी के डॉ. विशाल गुप्ता, यूआईपीएस विभाग के ए कुहड़, डॉ. गजांनद शर्मा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-चंडीगढ़ प्रशासन की नाकामी: 10 संपर्क सेंटरों पर हो रहे ओपीडी पंजीकरण की लोगों को नहीं दी जानकारी, जीएमएसएच-16 में बढ़ रही भीड़
पीयू के बड़ी संख्या में प्रोफेसरों के नाम इस रैंकिंग में आने से सभी खुश हैं। इस सूची को देखकर अन्य वैज्ञानिक भी और बेहतर कार्य करने की तैयारी में हैं, ताकि उनका नाम भी इसमें शामिल हो। हर साल यह रैंकिंग स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से जारी की जाएगी।