{"_id":"b4a231174d019d6ebdc5bdd396daf3b5","slug":"panj-pyare-statement-sgpc-have-no-right-to-remove-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंज प्यारों का एलान, SGPC को हटाने का अधिकार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंज प्यारों का एलान, SGPC को हटाने का अधिकार नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Thu, 07 Jan 2016 10:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसजीपीसी की ओर से एक जनवरी को श्री अकाल तख्त साहिब के पांच प्यारों से चार को बर्खास्त किए जाने के बाद भी पंच प्यारों ने अमृत संचार की अपनी सेवाएं जारी रखने का बुधवार को एलान कर दिया है।
विज्ञापन
पांच प्यारों ने कहा कि उन्होंने जो भी गुरमता जारी किए हैं वे श्री गुरु ग्रंथ साहिब के हजूरी में सिख कौम की धार्मिक मर्यादा और उसूलों के अनुसार ही जारी किए हैं। उन्होंने ने कहा कि हमने सभी काम मर्यादा के अनुसार किया है।
विज्ञापन
ऐसे में एसजीपीसी के पास उन्हें पद से हटाने का अधिकार नहीं है। गौरतलब है कि बीते एक जनवरी को एसजीपीसी की अंतरिम कमेटी ने पांचों में से चार प्यारों को उनके पदों से हटा दिया था। जबकि एक 31 दिसंबर को पद से सेवामुक्त हो गए थे।
विज्ञापन